झारखंड के देवघर में एक कार गिरने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत
हाइलाइट्स :
झारखंड के देवघर में एक कार गिरने से बड़ा हादसा
सिकटिया बैराज पर एक कार पुल से नहर में गिरी
एक ही परिवार के 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत
झारखंड, भारत। झारखंड के देवघर में आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यहां देवघर में सिकटिया बैराज पर कार हादसा हुआ, इस दौरान एक कार पुल से नीचे नहर में जा गिरी।
हादसे में 5 लोगों की मौत :
कार हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बारे में सामने आई जानकारी के मुताबिक, मुकेश नाम का एक शख्स ससुराल से अपनी पत्नी समेत बच्चों को घर लेकर जा रहा था। उनके साथ उनका साला रोशन मौजूद था। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान आज सुबह 5:15 बजे के करीब उनकी बोलेरो जैसे ही अजय बाराज के आगे नहर के आगे तीखे मोड़ पर पहुंची तो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे उनकी कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 15 फीट नीचे गहरे पानी से भरी नहर में जा गिरी। इस दौरान नहर में करीब सात फीट पानी भरा हुआ था।
बताया जा रहा है कि, गाड़ी पूरी तरह से पानी में डूब गई। गाड़ी में चालक समेत छह लोग सवार थे। हालांकि, इस घटना में चालक बच बया है, लेकिन कार में सवार सभी लोगों की जान चली गई है। ऐसे में जैसे ही हादसे के बारे में सूचना मिली तो सिकटिया गांव के ग्रामीण दौड़े और पहले बाराज के नहर का गेट बंद कराया। उसके बाद नहर में गोता लगाकर सभी को ढूंढने का प्रयास किया गया, काफी मशक्कत के बाद सभी के शव को बरामद कर लिया गया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।