विधायक सरफराज अहमद
विधायक सरफराज अहमदRE

विधायक सरफराज अहमद ने झारखंड विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

झारखंड जिले के गांडेय विधायक सरफराज अहमद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, डॉ सरफराज अहमद ने विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया है।

हाइलाइट्स-

  • विधायक सरफराज अहमद ने झारखंड विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा।

  • विस सचिवालय ने जारी किया लेटर।

झारखंड, भारत। झारखंड जिले के गांडेय विधायक सरफराज अहमद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, डॉ सरफराज अहमद ने विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया है। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी लेटर से इस बात की पुष्टी हो रही है। उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए झारखंड विधानसभा ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। उनके इस्तीफे के बाद झारखंड विधानसभा में 31 दिसंबर 2023 से पद रिक्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार, विधायक सरफराज पिछले तीन-चार दिन पूर्वदिल्ली में अपने परिवार के सदस्यों के पास गए थे। 31 दिसंबर को वेरांची लौटे। यहां पार्टी के अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा और फिर वापस दिल्ली लौट गए, अभी नए वर्ष में वे दिल्ली में ही हैं। इधर विधायक के इस्तीफा की चर्चारांची के साथ साथ पू रेराज्य में हैं।

विधायक सरफराज अहमद ने झारखंड विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
विधायक सरफराज अहमद ने झारखंड विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

बता दें कि, साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन में सीटों के बंटवारे में गांडेय विधानसभा की सीट झामुमो के खाते में आई थी। तब डॉक्टर सरफराज अहमद कांग्रेस में थे। आखिरी समय में झामुमो का दामन थामा और चुनाव जीत गए, लेकिन मंत्री नहीं बन पाए। अल्पसंख्यक कोटे से झामुमो ने हाजी हुसैन अंसारी को मंत्री बनाया। हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके मंत्री बनने की चर्चा तेज हुई, लेकिन एक बार फिर डॉक्टर सरफराज अहमद मंत्री की दौड़ में पिछड़ गए और हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल अंसारी मंत्री बन गए। झारखंड और बिहार की राजनीतिक में डॉक्टर सरफराज अहमद का एक लंबा अनुभव रहा है। पिछले लगभग 50 वर्षों से राजनीतिक में हैं और कांग्रेस के बड़े-बड़े पदों पर सेवा दे चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com