आज और कल झारखंड दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
आज और कल झारखंड दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीRE

आज और कल झारखंड दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज रात 8 बजे रांची में करेंगे रोड शो

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। इसे लेकर तैयारियां जोरो पर है, जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

हाइलाइट्स-

  • आज और कल झारखंड दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

  • झारखंड में पीएम मोदी का रोड शो आज रात 8 बजे एयरपोर्ट से शुरू होकर राजभवन तक आयेगा।

  • रोड शो के दौरान 9 चौक चौराहों पर सांस्कृतिक दल मौजूद होगा जो पीएम का स्वागत करेगा।

रांची, झारखंड। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। इसे लेकर तैयारियां जोरो पर है, जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो आज रात 8 बजे एयरपोर्ट से शुरू होकर राजभवन तक आयेगा। लगभग सात किमी के इस रोड शो की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस रोड शो के दौरान 9 चौक चौराहों पर सांस्कृतिक दल मौजूद होगा जो पीएम का स्वागत करेगा।

बता दें कि, देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी आज शाम रांची पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 15 नवंबर को अमर शहीद बिरसा मुंडामुंडा की जयंती के कार्यक्रर्यम में शामिल हो ने के लिए झारखंड के दौरे पर हैं। कल सुबह वो सबसे पहले बिरसा मुंडामुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलिहातू में स्थित उनकी जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां वह बिरसा मुंडा की माटी को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे व उनके परिजनों से भी भेंट करेंगे।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के कई तकनीकी संस्थानों के नए भवनों का उद्घाटन भी करेंगे। खूंटी स्थित बिरसा कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री कई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और रांची के आईआइएम के नए भवन का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री यहां से ऑनलाइन करेंगे। वहीं, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को खूंटी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co