भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हुई ठप्प
भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हुई ठप्पSocial Media

J&K: भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हुई ठप्प, कांग्रेस नेताओ ने उठाए प्रशासन पर सवाल

J&K: राहुल गाँधी की चर्चित जन-आंदोलन भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा में चूक होने पर कांग्रेस नेताओ ने प्रदेश की सुरक्षा प्रशासन पर सवाल खड़े किये हैं।

भारत। जम्मू- कश्मीर के बनिहाल में राहुल गाँधी की चर्चित जन-आंदोलन भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में विघ्न आने से यात्रा पर विराम लगा दिया गया है। सुरक्षा में चूक होने पर कांग्रेस नेताओ ने प्रदेश की सुरक्षा प्रशासन पर सवाल खड़े किये हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। जयराम रमेश, कांग्रेस कार्यकर्ता अधीर रंजन चौधरी इसके अलावा कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल खड़े किये हैं।

कांग्रेस कमेटी की प्रभारी रजनी पाटिल कर सुरक्षा प्रशासन से सवाल करते हुए कहा-

"जम्मू-कश्मीर प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। सुरक्षा चूक केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अनुचित और अप्रस्तुत रवैये का संकेत देती है" : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी जम्मू कश्मीर के प्रशासन पर कई सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा-

यहां संबंधित एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया है। पिछले 15 मिनट से यहां भारत जोड़ो यात्रा के साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं है। यह एक गंभीर चूक है। राहुल गांधी और अन्य यात्री बिना किसी सुरक्षा के नहीं चल सकते: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, बनिहाल, जम्मू-कश्मीर

जयराम रमेश ने ट्वीट कर पुराने कांग्रेस के चर्चित नेताओ के हादसे का हवाला देते हुए कहा-

"राजनीति अपनी जगह है पर कश्मीर घाटी में @RahulGandhi की सुरक्षा से खिलवाड़ करके सरकार ने अपने निम्नतम से भी निम्नतम स्तर का प्रदर्शन किया है। भारत पहले ही इन्दिरा गांधी जी और राजीव गांधी जी को खो चुका है, किसी भी सरकार या प्रशासन को ऐसे मामलों पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए"

वहीं गुस्साए अधीर रंजन चौधरी ने अपने शब्दों के तीर चलाते हुए कहा-

"राहुल जी की यात्रा में सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी? PM मोदी जब पंजाब गए थे तब वे गाड़ी में बैठे थे और कुछ लोगों ने नारेबाज़ी की थी। उस समय महाभारत हो गई थी तो आज PM चुप क्यों हैं? राहुल गांधी की यात्रा को सुनियोजित तरीके से रोकने की कोशिश की जा रही है" : अधीर रंजन चौधरी,कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-

"#BharatJodoYatra के दौरान जम्मू और कश्मीर में श्री @RahulGandhi की सुरक्षा में चूक कम से कम कहने के लिए निराशाजनक है। सुरक्षा प्रदान करना GOI की प्रमुख जिम्मेदारी है। भारत पहले ही दो प्रधान मंत्री और सैकड़ों नेताओं को खो चुका है और हम यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग करते हैं"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com