फिर से शुरु जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात
फिर से शुरु जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायातSocial Media

J&K: फिर से शुरु जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात, भूस्खलन की वजह से था बंद

J&K: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर से मलबा हटाने का काम पूरा हो गया और रविवार को फंसी हुई गाड़ियों को निकाला गया। यातायात फिर से शुरू हो गया है।

जम्मू-कश्मीर, भारत। जम्मू-कश्मीर में इन दिनों लगातार मौसम खराब चल रहा है। ऐसे में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ की चादर जम गई है। जहां एक तरफ बर्फ जमा होने की वजह से कई रास्ते बंद हैं, वहीं दूसरी तरफ भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी है। फिलहाल रविवार को उधमपुर के समरोली में देवल पुल पर भूस्खलन के कारण बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोला गया और फंसी हुई गाड़ियों को निकाला गया।

भूस्खलन से ठप्प हुआ था यातायात :

बता दें कि कश्मीर की घाटी में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। रविवार को भी कश्मीर के कुछ इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी हुई। खराब मौसम ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया था। जिसके चलते कई वहां फसे रह गए थे।

उधमपुर के समरोली में देवल पुल पर अचानक भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। मलबे को हटाने और बहाली का काम चल रहा था। सड़क पर आ गए मलबे को क्रेन से हटाया गया। इस दौरान राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप्प था। फिलहाल, फंसी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए राजमार्ग को खोल दिया गया है।

फंसी हुई गाड़ियों को निकाला गया :

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हैं। फिलहाल रविवार को उधमपुर के समरोली में देवल पुल पर भूस्खलन के कारण बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोला गया और फंसी हुई गाड़ियों को निकाला गया। उधमपुर के समरोली में देवल पुल पर भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। आज यानि की रविवार को निकासी कार्य के बाद फंसे वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया है। गौरतलब है कि लगातार राजमार्ग से भूस्खलन का मलबा हटाने का काम किया जा रहा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com