J&K Tunnel Incident Update
J&K Tunnel Incident UpdateSocial Media

J&K टनल हादसा: रामबन में मलबे में फंसे 3 और मजदूरों का मिला शव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर टनल हादसे में आज शनिवार को तीन और मजदूरों का शव मिला। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या चार हो गई है। मलबे में अभी भी कई मजदूर फंसे हैं।

जम्मू-कश्मीर टनल हादसा: बीते दिन जम्मू-कश्मीर के नेशनल हाईवे पर बन रही सुरंग ढह गयी थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, खराब मौसम के बीच मलबे को हटाने का अभियान आज से फिर शुरू किया गया। इस दौरान आज तीन और शव बरामद हुए हैं। इससे पहले एक शव गुरुवार को ही हादसे के बाद बरामद हुआ था।

मिली जनकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर टनल हादसे में आज शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीन और मजदूरों का शव मिला। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या चार हो गई है। मलबे में अभी भी कई मजदूर फंसे हुए हैं।

रामबन एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया:

रामबन एसएसपी मोहिता शर्मा ने इस बारे में बताया कि, " रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 3 और शव मिले हैं, जिसे बोल्डर के नीचे देखा गया। बोल्डर और शव को निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। हम इस बचाव अभियान के अंत के करीब हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 7-8 लोगों के अभी और फंसे होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।"

तहसीलदार ने कही यह बात:

वहीं, जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुए भूस्खलन पर तहसीलदार जावेद ने आज कहा कि, कल सुबह हमने बचाव अभियान 9:30 बजे शुरू किया और 5:30 बजे तक 90% रास्ता साफ कर दिया था। सिर्फ 10% ही मलबा रह गया था कि एक नया भूस्खलन आया। जिसके बाद दोबारा मशीनें लानी पड़ी।"

जावेद, नायब ने आगे कहा कि, "बचाव अभियान में बारिश ने भी परेशानी डाली। मशीनों और कर्मचारियों की संख्या और बढ़ा दी गई हैं। उम्मीद है आज अच्छे नतीजें देखने को मिलेंगे।"

बताते चलें कि, बीते दिन गुरुवार रात 11 बजे रामबन जिले के खूनी नाले के पास बन रही टनल का एक हिस्सा धंस गया था। मलबे में 12 मजदूर फंस गए थे। हालांकि, उस दौरान दो घायलों को निकाल लिया गया था। वहीं, शुक्रवार शाम को रेस्क्यू के दौरान एक मजदूर के शव को निकाला गया था। 20 मई को ही शाम करीब साढ़े 5 बजे रेस्क्यू के दौरान तेज आंधी के दौरान एक बार फिर से लैंड स्लाइड हुआ और निर्माणाधीन टनल का हिस्सा दूसरी बार धंस गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com