हिमाचल प्रदेश में बहुत तरक्की हुई है: जेपी नड्डा
हिमाचल प्रदेश में बहुत तरक्की हुई है: जेपी नड्डा Social Media

हिमाचल प्रदेश में बहुत तरक्की हुई है: जेपी नड्डा

एम्स बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश के कोविड वैक्सीनेशन वॉरियर्स के सम्मान समारोह में जेपी नड्डा ने कहा- हिमाचल एक विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ा है।

दिल्‍ली, भारत। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज रविवार को दोपहर के समय एम्स बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश के कोविड वैक्सीनेशन वॉरियर्स के सम्मान समारोह को संबोधित किया।

एम्स बिलासपुर में ओपीडी का श्रीगणेश हुआ है :

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कोविड वैक्सीनेशन वॉरियर्स के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- आज का दिन 2 तरह से एतिहासिक है। एक तो एम्स बिलासपुर में ओपीडी का श्रीगणेश हुआ है। दूसरा, कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज में जिस तरह से हिमाचल आगे बढ़ा है, उसके लिए टीकाकरण करने वाले वॉरियर्स को सम्मानित किया गया है।

हम सब पीजीआई और एम्स के दरवाजे खटखटाते रहे :

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने “कोविड वैक्सीनेशन वॉरियर्स के सम्मान समारोह” में संबोधन के दौरान यह भी बताया कि, ''दिल्ली में एम्स 1960 में बना था, उसी बीच पीजीआई चंडीगढ़ बना। उसके बाद हम सब पीजीआई और एम्स के दरवाजे खटखटाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा कि, एम्स हिमाचल में भी होना चाहिए, किसी ने नहीं सोचा कि पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर हिमाचल में होना चाहिए।''

आज भारत में कोरोना टीके की करीब 127 करोड़ डोज लग चुकी हैं। साथ ही भारत आज दुनिया के करीब 50 देशों को कोरोना के टीके दे रहा है। भारत अब मदद लेने वाला देश नहीं रहा, बल्कि मदद देने वाला देश बन गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

हिमाचल एक विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ा है:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान यह दावा भी किया है कि, हिमाचल प्रदेश में बहुत तरक्की हुई है। कनेक्टिविटी की दृष्टि से, शिक्षा की दृष्टि से, स्वास्थ्य की दृष्टि से, हृयूमन डेवलपमेंट की दृष्टि से हिमाचल एक विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ा है। इसके लिए मैं जयराम ठाकुर जी और इनकी सरकार को बधाई देता हूं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co