उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने राज्य के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है: जेपी नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज उत्तराखंड भाजपा के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी भाजपा की तारीफ करते हुए यह बातें कही हैं...
उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने राज्य के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है: जेपी नड्डा
उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने राज्य के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है: जेपी नड्डाTwitter

दिल्‍ली, भारत। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड भाजपा के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी भाजपा की तारीफ करते हुए यह बातें कही हैं।

भाजपा सरकार ने राज्य के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी :

जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में बताया- पंचबद्री, पंचकेदार, पंचप्रयाग की पावन धरा देवभूमि उत्तराखंड को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। मैं जब भी यहां आता हूं तो मुझे अनंत ऊर्जा की अनुभूति होती है। यह आध्यात्मिक संस्कार की धरती है। कहा जाता है कि सनातन धर्म को अपनी आध्यात्मिक शक्ति यहीं से मिलती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा की श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, श्री तीरथ सिंह रावत जी और अब श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार ने राज्य के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। उत्तराखंड से निकले सपूत हर क्षेत्र में देश के पुनर्निर्माण में अपना योगदान देते मिल जाते हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस महान देवभूमि की सेवा का अवसर मिला है।

जेपी नड्डा ने कहा, ''भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल भाजपा को चुनाव जिताया है, बल्कि उन्होंने देश के विकास में योगदान देने वाले हर आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। कोरोना काल में बूथ कार्यकर्ताओं ने मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मेरा बूथ-कोरोना मुक्त अभियान को सफल बनाने में भी बूथ कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। संगठन की दृष्टि से उत्तराखंड को देखें तो राज्य में कुल 14 जिले, 252 मंडल, 2,364 शक्ति केंद्र और 11,234 बूथ हैं। सभी जिलों एवं मंडलों में भाजपा की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। ''

मैं सभी बूथ कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहता हूं कि आप सब बूथ पर पार्टी की आत्मा बनें और श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रण लें।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जेपी नड्डा के संबोधन की बातें-

  • भारतीय जनता पार्टी विचारधारा और संगठन के आधार पर राजनीति करती है। लोकतंत्र में जनता की सेवा के लिए चुनाव जीतना भी एक माध्यम होता है और हमारे लिए चुनाव जीतने के शस्त्र भी हमारे बूथ कार्यकर्ता ही हैं।

  • वित्त वर्ष 2021-22 में टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के साथ ही मोदी सरकार ने हेल्थ बजट को भी करीब ढाई गुना बढ़ाया, ताकि देश में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। पिछली बार के 94, 452 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार हेल्थ बजट को बढ़ाकर 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपये किया गया।

  • दिसंबर तक हम देश के हर नागरिक को टीका लगाने के लक्ष्य को लेकर चले हैं। हम इस लक्ष्य में सफल होकर रहेंगे। अब तक लगभग 90 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुका है। उत्तराखंड में अब तक लगभग 1 करोड़ 5 लाख से वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और उत्तराखंड में श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, श्री तीरथ सिंह रावत और अब श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास की नई गाथा लिखी है।

  • सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा बना है।

  • हमने वैक्सीनेशन में बड़े-बड़े आयाम स्थापित किए हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर 17 सितंबर को देश में 2.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाए गए, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।

  • नमामि गंगे परियोजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 521 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना के लिए शत-प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का काम रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है। यह परियोजना भी 2024 तक पूरी हो जायेगी। इससे पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में काफी लाभ होगा।

  • स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश भर में लगभग 11 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, वही उत्तराखंड में 5.22 लाख शौचालय का निर्माण किया गया है। यह महिला शक्ति का जीता जागता उदाहरण है। उत्तराखंड में अंत्योदय की योजना पर बात करें तो देश में जहां पिछले सात वर्षों में 43 करोड़ जन-धन खाते खोले गए हैं, वहीं उत्तराखंड में भी 27 लाख जन-धन खाते खोले गए हैं।

  • उजाला योजना के तहत देश में 36.73 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं, वहीं उत्तराखंड में 56 लाख एलईडी बल्ब का वितरण हुआ है। शौभाग्य योजना के तहत देश भर में बिजली से वंचित 2.62 करोड़ घरों को बिजली पहुंचाई जा चुकी है, वहीं उत्तराखंड में 2.48 लाख घरों में बिजली पहुंचाई गई है।

  • उत्तराखंड में 2 लाख 12 हजार गरीब लोगों को इस योजना का लाभ मिला है, जिस पर करीब 203 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

  • आयुष्मान भारत से अब तक करीब 2 करोड़ 19 लाख लोग लाभ उठा चुके हैं। उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत के साथ-साथ राज्य में अटल आयुष्मान योजना भी शुरू की। इससे अब उत्तराखंड के हर परिवार को 5 लाख रुपये सालाना का फ्री हेल्थ कवरेज मिल रहा है।

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का उत्तराखंड के किसानों को पूरा लाभ मिला है। किसान आंदोलन की बात होती है, मैं चुनौती देता हूं कि आप तुलना कीजिए कांग्रेस के सरकारों की और हमारी सरकारों की और बताइए कि किसानों के लिए समर्पित भाव से किसने काम किया है।

  • मोदी सरकार में तीन बार रबी और खरीफ फसलों की MSP बढ़ाई गई है। सॉइल हेल्थ कार्ड, नीम कोटेड यूरिया, फसल बीमा योजना, ई-नाम, किसान चैनल, DAP प्रति बोरी 1,200 रुपये की सब्सिडी ये सभी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में और उत्तराखंड की सरकार ने किया है।

  • हमने केवल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में महज तीन सालों में किसानों के खाते में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचाए हैं।

  • कांग्रेस बताए कि 10 वर्ष की UPA सरकार में उन्होंने किसानों की भलाई पर कितनी धनराशि खर्च की? उन्होंने 10 साल में एक बार किसानों के कर्ज मा करने की बात की और केवल कुछ ही किसानों के 53,000 करोड़ रुपये के कर्ज माफ हुए। उसमें भी घोटाले की खबरें आई।

  • उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ Zero Tolerance की नीति अपनाई है। सरकारी कार्यालयों की कार्य संस्कृति में सुधार आया है। अब Productivity पहले से अधिक हुई है। महज एक रुपये में ‘हर घर नल में जल' पहुंचाया जा रहा है।

जेपी नड्डा ने कहा एक कार्यकर्ता के लिए पांच चीजें प्रमुख होती हैं-

1- योग्यता

2- उपयोगिता

3- स्वीकार्यता

4- प्रभावशीलता

5- परिपक्वता

जिस भी कार्यकर्ता में ये पांचों गुण है वो पार्टी के लिए संपत्ति है। उन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है।

आगे उन्‍होंने यह भी कहा- अन्य राजनीतिक दल मानते हैं कि धन बल और बाहुबल से राजनीति संभव है। पर भाजपा की शक्ति कार्यकर्ता और संगठन में है। आज विरोधी भी मानते हैं कि देश में कार्यकर्ता आधारित पार्टी कोई है तो वो भाजपा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co