स्वर्ण जयंती समारोह में बोले जेपी नड्डा- सादगी, ईमानदारी हिमाचल की ताकत

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर जेपी नड्डा ने कहा- आज 50 वर्ष की यात्रा हमने तय की है। हमने बहुत से मोड़ देखे, बहुत सी ऊंचाइयां देखी, बहुत से कष्ट भी देखे।
स्वर्ण जयंती समारोह में बोले जेपी नड्डा- सादगी, ईमानदारी हिमाचल की ताकत
स्वर्ण जयंती समारोह में बोले जेपी नड्डा- सादगी, ईमानदारी हिमाचल की ताकतTwitter

हिमाचल प्रदेश, भारत। प्राकृतिक सौंदर्य व खूबसूरत हसीन वादियों से घिरे हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह शिमला के रिज मैदान पर मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल दिवस के राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया।

हिमाचल देवी-देवताओं की भूमि है :

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- आज 50 वर्ष की यात्रा हमने तय की है। हमने बहुत से मोड़ देखे, बहुत सी ऊंचाइयां देखी, बहुत से कष्ट भी देखे। तमाम बाधाओं को पार करते हुए आज हम अच्छे राज्य के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। हिमाचल देवी-देवताओं की भूमि है, ये हमारी कर्म-भूमि है, ये वीर-भूमि है और विकास के लिए तत्पर होकर आगे बढ़ने वाली भूमि है। ये हमारा सौभाग्य है कि ये हमारे लिए कर्म-भूमि है।

आज हमारे सामने अटल टनल विद्यमान है :

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ''जब अटल जी मनाली आए थे और चर्चा में कहा था कि वो 'पत्थर, मेरे दिल पर पत्थर है'। हम लोगों ने उस समय कहा था कि, अटल जी अटल टनल पूरा बनेगा, उस समय टनल का काम रुक गया था। जब मोदी जी पीएम बनें तब उन्होंने युद्ध स्तर पर अटल टनल का काम शुरू किया और आज हमारे सामने अटल टनल विद्यमान है।''

आज हिमाचल की साक्षरता दर 36 प्रतिशत से बढ़कर 86 प्रतिशत पर है। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 118 थी, आज 8 है। सब लोगों ने मेहनत की, तब यहां विकास हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जेपी नड्डा के संबोधन में प्रमुख बातें-

  • 13वें वित्त आयोग में तब की UPA सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए 4,000 करोड़ रुपये दिए थे। 14वें वित्त आयोग में मोदी सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए 18,500 करोड़ रुपये से अधिक दिए।

  • नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हिमाचल प्रदेश को दोबारा विशेष राज्य का आर्थिक लाभ मिला है। ये विशेष लाभ हमारे हाथ से चला गया था। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ये लाभ फिर से राज्य को मिला।

  • हिमाचल प्रदेश की देश में एक छवि है। वो छवि है- पहाड़ी, ईमानदार, पक्का, टिका हुआ। दुनिया हिल जाएगी, लेकिन पहाड़ी नहीं हिलेगा। ये पहाड़ की पहचान है।

  • सादगी, ईमानदारी हिमाचल की ताकत है, इसे हमारी कमजोरी मत समझना। इसके लिए हम जाने जाते हैं। हम भी चालू होते तो हमें देवभूमि का वासी क्यों कहा जाता? हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संभालकर, खुद को आगे बढ़ाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com