हरियाणा: गुरुग्राम में जेपी नड्डा ने मन की बात सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

हरियाणा के गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के मन की बात सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अपने संबोधन में कहीं यह बातें...
हरियाणा: गुरुग्राम में जेपी नड्डा ने मन की बात सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
हरियाणा: गुरुग्राम में जेपी नड्डा ने मन की बात सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधितSocial Media

हरियाणा, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' का कार्यक्रम होता है, तो वह उनकी मन की बात को सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं। इसी श्रंखला में आज भी जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के मन की बात सुनने के बाद हरियाणा के गुरुग्राम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

PM मोदी ने Mann Ki Baat कार्यक्रम की शुरुआत आपातकाल से की :

हरियाणा के गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 'Mann Ki Baat' कार्यक्रम की शुरुआत 'आपातकाल' से की, लेकिन उसको राजनीति से नहीं जोड़ा, उसको प्रजातंत्र से जोड़ा और भारत की मूल विचारधार से जोड़ा है। आज जो भारत, दुनिया में सबसे बड़े राष्ट्र के रूप में खड़ा है, तो यह संविधान के साथ-साथ भारतीय मूल विचारधारा के कारण खड़ा है, जिसने हमें हमेशा प्रजातांत्रिक रखा है।

PM मोदी के मन की बात का 90वें संस्करण :

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज मासिक प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 90वें संस्करण था, इस दौरान उन्होंने राष्ट्र को संबोधित कर आपातकालीन को लेकर कहा- भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही 'आपातकाल' को हटाकर, वापस, लोकतंत्र की स्थापना की। तानाशाही की मानसिकता को, तानाशाही वृति-प्रवृत्ति को लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है। आज हमारा भारत जब इतने सारे क्षेत्रों में सफलता का आकाश छू रहा है, तो आकाश, या अन्तरिक्ष, इससे अछूता कैसे रह सकता है। बीते कुछ समय में हमारे देश में Space Sector से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं। देश की इन्हीं उपलब्धियों में से एक है In-Space नाम की Agency का निर्माण।

हरियाणा: गुरुग्राम में जेपी नड्डा ने मन की बात सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम के 90वें एपिसोड में PM मोदी का संदेश

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com