लहौजी में जेपी नड्डा
लहौजी में जेपी नड्डा Social Media

लहौजी में बोले जेपी नड्डा- जयराम जी के नेतृत्व में फिर हम विजय होंगे और मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ेंगे

हिमाचल प्रदेश के लहौजी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- हिमाचल के लोगों ने इस बार तय कर लिया है कि राज नहीं, रिवाज बदलेंगे।

हिमाचल प्रदेश, भारत। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के लहौजी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।

राज नहीं, रिवाज बदलेंगे :

हिमाचल प्रदेश के लहौजी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- ये हम सबका सौभाग्य है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। उन्होंने सिर्फ देश की इज्जत ही नहीं बढ़ाई है बल्कि दुनिया में भारत के नाम को रोशन किया है। हिमाचल के लोगों ने इस बार तय कर लिया है कि राज नहीं, रिवाज बदलेंगे। ये अलटा-पलटी नहीं, जयराम जी के नेतृत्व में फिर हम विजय होंगे। और मोदी जी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस तरीके से हिमाचल प्रदेश की चिंता की है, विकास का कार्य किया है। उसको हिमाचल की जनता, चम्बा की जनता भूलेगी नहीं। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चम्बा और सलूणी की जनता अपना आशीर्वाद देगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

  • एक समय था, जब प्रधानमंत्री बोलते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं लेकिन 85 पैसा न जाने कहां गायब हो जाता है। अभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिमला आए थे, उन्होंने एक बटन दबाया और किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए पहुंच गए।

  • कोरोना काल में मोदी जी ने 9 महीने के अंदर दो-दो वैक्सीन बनाकर, देश की जनता को डबल डोज लगाकर सुरक्षा कवच देने का काम किया। इस सुरक्षा कवच को हिमाचल में देने के लिए जयराम जी ने भी आगे बढ़कर काम किया। इसके कारण आज हम सब लोग सुरक्षित हैं।

  • चंबा में सिविल अस्पताल सलूणी का काम शुरू हो गया है। आईटीआई सलूणी का भी काम चल रहा है। 45 करोड़ रुपए की पानी की स्कीम का भी काम चल रहा है। डलहौजी में 65 करोड़ रुपए की स्कीम अर्बन डेवलपमेंट के लिए भी काम हो रहा है । बनीखेत में डिग्री कॉलेज बन रहा है।

  • उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 2022 में दोबारा से सरकार बनाई। उत्तराखंड भी हमने रिवाज बदल दिया। गोवा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। मणिपुर में भी दोबारा भाजपा की सरकार बनाई और अब हिमाचल प्रदेश में भी राज नहीं रिवाज बदलेंगे।

  • कांग्रेस और कमीशन, कांग्रेस और भ्रष्टाचार ये दोनों पर्यायवाची हैं। हम मिशन से काम करते हैं और वो कमीशन के लिए काम करते हैं। हम सेवा भाव से काम करते हैं और वो मेवा खाने के लिए काम करते हैं। कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक या तो जेल जाने को तैयार हैं या बेल पर हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com