सैनिक सम्मान कार्यक्रम में नड्डा ने बताया- आज 36 राफेल फाइटर जेट हमारे बेड़े में जुड़े

उत्तराखंड के रायवाला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा- उत्तराखंड ने जो गौरव प्रदान किया है वो हमेशा हमें याद रखना चाहिए।
सैनिक सम्मान कार्यक्रम में नड्डा ने बताया- आज 36 राफेल फाइटर जेट हमारे बेड़े में जुड़े
सैनिक सम्मान कार्यक्रम में नड्डा ने बताया- आज 36 राफेल फाइटर जेट हमारे बेड़े में जुड़ेTwitter

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड के रायवाला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित किया।

उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि भी है :

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा- उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। हर घर से फौज में भागीदारी करने वाले लोग इसी भूमि पर मिलते हैं। हम ये भी जानते हैं कि, किस तरीके से आपने फौज में प्रतिनिधित्व किया है। उत्तराखंड ने जो गौरव प्रदान किया है वो हमेशा हमें याद रखना चाहिए। बड़ी संख्या में जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर किया, अपनी जांन गंवाई है, देश उनके साथ हमेशा सम्मान में खड़ा रहता है।

आज मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, मजबूत है और तीव्र गति से आगे बढ़ने के लिए आतुर है। ये सुरक्षा और मजबूती अगर नेतृत्व ने प्रदान की है, तो भारत की फौज ने भी साथ खड़े होकर जवाब दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, नेतृत्व के बदलने से क्या फर्क पड़ता है, इसे भी हमें समझना चाहिए-

  • 2011-12 में भारत का डिफेंस बजट 1,43,000 करोड़ रुपये था।

  • 2020-21 में भारत का डिफेंस बजट 4,78,000 करोड़ रुपये है।

  • 1,35,000 करोड़ रुपये से सिर्फ नए असलहे खरीदने की व्यवस्था की गई है।

आज 3,812 किमी ऑल वेदर रोड की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है। जिसमें से 3,300 किमी की 61 सड़कें बन चुकी हैं। मैं भारत की फौज और विशेषकर BRO को बधाई देता हूं कि आप लोगों ने ऑल वेदर रोड बनाकर मोदी जी के सपने को साकार किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जेपी नड्डा आगे यह भी कहा कि, "प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद भारतीय डिफेंस के आधुनिकीकरण का काम शुरू हो गया है। आज 36 रॉफेल फाइटर जेट हमारे बेड़े में जुड़ गए हैं। 28 अपाचे हेलीकॉप्टर, 15 चिनूक चॉपर और 145 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर भी भारत के सुरक्षा बेड़े में शामिल हो चुकी हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com