हरियाणा: सोनीपत में बोले JP नड्डा- मोदी जी ने राजनीति की संस्कृति बदल डाली

हरियाणा के सोनीपत में आज 'सेवा सप्ताह कार्यक्रम' को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने मोदी जी द्वारा किए गए कार्यो का जिक्र करते हुए ये बाते कहीं...
हरियाणा: सोनीपत में बोले JP नड्डा- मोदी जी ने राजनीति की संस्कृति बदल डाली
हरियाणा: सोनीपत में बोले JP नड्डा- मोदी जी ने राजनीति की संस्कृति बदल डालीTwitter

हरियाणा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) पहली बार हरियाणा के सोनीपत पहुंचे, यहां सोनीपत में उन्‍होंने 'सेवा सप्त कार्यक्रम' को संबोधित किया।

भाजपा का हर कार्य समाज के लिए समर्पित :

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा- भाजपा का हर कार्य हमेशा समाज के लिए समर्पित होता है। भाजपा ने तय किया कि, मोदी जी के 70वें जन्मदिवस पर हम सब 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाएंगे और इस दौरान जो भी सेवा कार्य करेंगे वो 70 के अंक से जुड़ा होगा। मोदी जी का व्यक्तित्व केवल राजीतिक व्यक्तित्व ही नहीं है। बचपन से ही मोदी जी समाज के प्रति, पीड़ित के प्रति और वंचित के प्रति समर्पित रहे हैं और इसी साधना को लेकर के उन्होंने अपने जीवन को शुरू किया।

मोदी जी ने राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। पहले लोग वोट मांगते थे और उसके बाद अगले चुनाव में फिर वोट मांगने पहुंच जाते थे। देश की जनता को अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड दिखाने का काम मोदी जी ने किया है।

जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने बताया :

  • मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का सालाना हेल्थ कवर देने का काम किया है। दो साल के अन्दर सवा करोड़ लोगों ने इसका लाभ उठाया है और भारत सरकार ने 15,000 करोड़ रुपये की धनराशि इस पर खर्च की है।

  • मोदी जी के आने के बाद 1,000 दिन में 18 हजार गावों को बिजली से युक्त कर दिया गया। पिछले 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1.5 करोड़ घर बनाकर गरीबों को पक्की छत्त देने का काम मोदी जी की सरकार ने किया है।

  • मोदी सरकार ने किसानों को अपनी उपज देश के किसी भी कोने में बेचने की आजादी देने का काम किया है। इसके साथ-साथ MSP पहले था और आगे भी रहेगा। प्रोक्योरमेंट सेंटर पहले की तरह ही कार्यरत रहेंगे।

  • हम सबका सौभाग्य है कि हम सब भारतीय जनता पार्टी में कार्य कर रहे हैं और देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में है। आज देश सुरक्षित है और कोरोना जैसी महामारी से लड़ता हुआ भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com