हिमाचल प्रदेश के नाहन में जेपी नड्डा की जनसभा
हिमाचल प्रदेश के नाहन में जेपी नड्डा की जनसभाSocial Media

हिमाचल प्रदेश के नाहन में जेपी नड्डा की जनसभा

हिमाचल प्रदेश के नाहन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित किया और अपने संबोधन के दौरान यह बातें कहीं...

हिमाचल प्रदेश, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में एक जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल का विलय हुआ और हिमाचल प्रदेश राज्य बना। जब हिमाचल का गठन हुआ तो, उसमें सिरमौर का गठन इसी चौगान के ऐतिहासिक मैदान में हुआ था। हमारी विचारधारा, हमारे काम करते हुए लोग और परिवार मात्र 2 दिन की पैदाइश नहीं हैं। 3-3, 4-4 पीढियां खप गई हैं, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं।

मुझे आजादी के अमृत महोत्सव में अपने आप को शामिल करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम सभी ने अमृत महोत्सव तो मना लिया है, अब हम अमृत काल की तैयारी में लगे हैं, अगले 25 साल में हमें जो योगदान करना है उसके लिए हमें तैयार होना होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

  • 2020 में कोविड का पहला केस आया, अप्रैल 2020 को मोदी जी ने टास्क फोर्स का गठन किया और मात्र 9 महीने में एक नहीं बल्कि दो-दो वैक्सीन का निर्माण हुआ। आज भारत 200 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगा चुका है। विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है।

  • मैं जयराम ठाकुर जी को बधाई देता हूं कि उनके नेतृत्व में पहली डोज और दूसरी डोज दोनों में हिमाचल पहले स्थान पर रहा है।

  • स्टार्टअप के मामले में भारत दुनिया में सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है। आज भारत में 75 हजार से ज्यादा स्टार्टअप खड़े हो गए हैं और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न हो गए हैं।

  • कोरोना के कारण विश्व की अर्थव्यवस्था बहुत धीमी हो गई थी और कईं जगह तो रुक ही गई थी, लेकिन उस समय भी भारत के विकास की रफ्तार बनीं रही और आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

  • प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत देश भर में लगभग 11 करोड़ टॉयलेट बनें हैं। जिनमें से 1.72 लाख हिमाचल प्रदेश में बनें हैं।

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में लगभग 10,225 किमी लंबी सड़कें बनी हैं, जिस पर लगभग 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com