"मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स" पुस्तक का विमोचन
"मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स" पुस्तक का विमोचनSocial Media

जेपी नड्डा ने "मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स" पुस्तक का किया विमोचन

दिल्‍ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 'मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स' पुस्तक का विमाचन कर कहा, यह किताब इस बात पर बहस शुरू करने वाली है...

दिल्‍ली, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में "मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स" पुस्तक के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए और पुस्‍तक का विमोचन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 'मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स' पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के दौरान कहा, यह किताब इस बात पर बहस शुरू करने वाली है कि कैसे पीएम मोदी ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने दुनिया भर में भारत की छवि बदल दी है। यह समझने की जरूरत है कि मोदी जी के सत्ता में आने से पहले भारत की क्या छवि थी। अर्थव्यवस्था गिर रही थी, भारत में एक भ्रष्ट राज्य की छवि थी, बार-बार आतंकवादी हमले और स्थिर सरकार की कमी थी। सबसे दुखद बात यह थी कि पीएम की सत्ता का ह्रास हुआ

वोट बैंक की राजनीति के कारण भारत ने इजरायल जाने की हिम्मत नहीं की। घरेलू वोट बैंक की राजनीति ने मजबूर किया और भारत इजरायल के साथ संबंध विकसित नहीं कर सका। पीएम मोदी ने लगभग 60 देशों का दौरा किया और उन्होंने 100 से अधिक विदेशी यात्राएं कीं। उन्होंने व्यावहारिक रूप से सभी पड़ोसी देशों का दौरा किया और संबंधों को मजबूत किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने आगे यह बातें भी कहीं-

  • अतीत के विपरीत, भारत स्थिति लेने से नहीं कतराता। लंबे समय से भारत सख्त पोजिशन लेने से कतराता रहा है। हालांकि पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत जटिल मुद्दों पर स्टैंड ले सकता है। एक उत्कृष्ट उदाहरण रूस-यूक्रेन युद्ध है।

  • इज़राइल और फिलिस्तीन की यात्रा। इन दो जगहों के अलग-अलग दौरों से पता चलता है कि भारत दो अलग-अलग देशों को बेहतरीन तरीके से संभालने में सक्षम है। 𝐓𝐡𝐞 𝐰𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐡𝐚𝐬 𝐚𝐩𝐩𝐫𝐞𝐜𝐢𝐚𝐭𝐞𝐝 𝐭𝐡𝐞 𝐭𝐨𝐮𝐠𝐡 𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 अपने विरोधियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने का कड़ा रुख।

  • दुनिया का 40 फीसदी डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में हो रहा है। कोविड मरीजों की ट्रेसिंग और ट्रैकिंग के लिए CoWin लॉन्च किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com