देश में जनभागीदारी की नयी इबारत लिखी जा रही है: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने आज 'सेवा और समर्पण अभियान' का शुभारंभ किया और कहा- PM मोदी की योजनाएं दलितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए होती हैं। जन-जन का विकास ही PM के जीवन का उद्देश्य है।
देश में जनभागीदारी की नयी इबारत लिखी जा रही है: जेपी नड्डा
देश में जनभागीदारी की नयी इबारत लिखी जा रही है: जेपी नड्डाPriyanka Sahu -RE

दिल्ली, भारत। राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी, आदर्शवादी राजनेता, देश के यशस्वी प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन को हर साल भारतीय जनता पार्टी (BJP) सेवा दिवस के रूप में मनाती आ रही है और आज भी PM मोदी के बर्थडे के विशेष मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में 'सेवा और समर्पण अभियान' का शुभारंभ किया।

जनसेवा से बढ़कर कोई काम नहीं :

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय से ‘सेवा और समर्पण अभियान’ की शुरुआत के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने ‘सेवा और समर्पण’ अभियान शुरू किया है। जनसेवा से बढ़कर कोई काम नहीं हो सकता, पीएम मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की जगह विकास की राजनीति ने ले ली है। देश में जनभागीदारी की नयी इबारत लिखी जा रही है।

मैं प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देता हूं, BJP हमेशा PM के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाती आई है, उनके नेतृत्व में BJP का मूल्यमंत्र 'सेवा ही संगठन' बना है। मुझे प्रसन्नता है कि, आज BJP ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'सेवा और समर्पण अभियान' की शुरुआत की है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जन-जन का विकास ही पीएम के जीवन का उद्देश्य है :

इस दौरान जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए यह बात भी कही- पीएम ने हमेशा राष्ट्र के उत्थान के बारे में सोचा। जनता के लिए समर्पित रहना ही प्रधानमंत्री का स्वभाव है। प्रधानमंत्री मोदी की योजनाएं दलितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए होती हैं। जन-जन का विकास ही पीएम के जीवन का उद्देश्य है। देश के लिए और भाजपा कार्यकर्ता के रूप में यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि, हमें पीएम नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व का मार्गदर्शन मिल रहा है। मैं हमारे प्रधानमंत्री जी को उनके जन्म दिवस पर कोटि-कोटि बधाई देता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com