वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे नड्डा, श्रद्धासुमन किए अर्पित

हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारजनों से मुलाकात की।
वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे नड्डा, श्रद्धासुमन किए अर्पित
वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे नड्डा, श्रद्धासुमन किए अर्पितPriyanka Sahu -RE

हिमाचल प्रदेश, भारत। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कल 8 जुलाई को निधन हो गया है और आज शुक्रवार को उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए ऐतिहासिक रिज मैदान पर रखा गया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचे।

वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन किए अर्पित :

शिमला में भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके परिवारजनों से मुलाकात की।

ये बहुत दुखद घड़ी है। हमारे राजनीतिक विचार अलग थे लेकिन उनके प्रति सम्मान और उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। यह मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है।

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा

बता दें कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने शिमला आएंगे। पार्टी के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12:30 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेगें और श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में देह को रखा जाएगा और उसके बाद पार्थिव शरीर को वीरभद्र सिंह के पैतृक स्थान रामपुर ले जाया जाएगा। इसके बाद रामपुर में शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पार्थिव देह को वीरभद्र सिंह के महल में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा।

बुशैहर रियासत के राजा थे वीरभद्र सिंह :

बता दें कि, वीरभद्र सिंह बुशैहर रियासत के राजा थे और परंपरा के अनुसार उनके अंतिम संस्कार से पहले राज परंपरा के अनुसार उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह का राजतिलक किया जाएगा। इसको लेकर राज परिवार के कुल पुरोहितों से चर्चा की गई है, राजतिलक के बाद ही पार्थिव देह को मुखाग्नि दी जाएगी।

राहुल गांधी भी आएंगे शिमला :

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अपने श्रद्धासुमन शिमला आएंगे। पार्टी के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी दोपहर 12:30 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेगें और श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में देह को रखा जाएगा और उसके बाद पार्थिव शरीर को वीरभद्र सिंह के पैतृक स्थान रामपुर ले जाया जाएगा।रामपुर में शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पार्थिव देह को वीरभद्र सिंह के महल में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com