Kanwar Yatra 2022: आज से शुरू हो रही कावड़ यात्रा
Kanwar Yatra 2022: आज से शुरू हो रही कावड़ यात्राSocial Media

Kanwar Yatra 2022: आज से शुरू हो रही कावड़ यात्रा, CM पुष्कर धामी ने की भक्तों से ये अपील

आज गुरुवार (14 जुलाई) से सावन के पवित्र (Sawan 2022) महीने और कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इसी बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने श्रद्धालुओं से एक अपील की है।

Kanwar Yatra 2022: आज यानी गुरुवार (14 जुलाई) से सावन के पवित्र (Sawan 2022) महीने और कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो रही है। देश के तमाम हिस्सों में कांवड़िए अलग-अलग जगहों पर कांवड़ लेकर भगवान शिव की उपासना करते हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार में 26 जुलाई तक इस कावड़ मेले का आयोजन किया जायेगा। इसी बीच कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने श्रद्धालुओं से एक अपील की है।

CM पुष्कर धामी की भक्तों से ये अपील:

बता दें कि, आज से सावन के पवित्र महीने और कांवड़ यात्रा शुरू हो गयी है। ऐसे में पुष्कर सिंह धामी ने सभी भक्तों से एक अपील की है। उत्तराखंड के चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि, "कांवड़ यात्रा सब के लिए शुभ हो। यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए सारे इंतज़ाम किए गए हैं। शिव भक्तों से अपील है कि प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। इस बार यात्रा में लगभग 5 करो़ड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।"

DGP और अपर मुख्य सचिव ने लिया कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायाजा:

वहीं, कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी देवेंद्र चौहान गुरुवार सुबह मेरठ पहुंच गए हैं। दोनों ही अधिकारी चार्टेड प्लेन से परतापुर हवाई पट्‌टे पर पहुंचे। यहां से कार से दिल्ली रोड होते हुए मेरठ कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में दर्शन करने गए। यह मंदिर 1857 की क्रांति का उद्दगम स्थल है। पांच लाख से ज्यादा कांवड़िए सावन की शिवरात्रि पर यहां जलभिषेक करते हैं।

आपको बता दें कि, आज से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि पर समाप्त होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तगण पूरी श्रद्धाभाव के साथ पवित्र नदी का जल कलश (कांवड़) में भरकर लंबी यात्रा करके सावन शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान भक्त गंगा नदी से पवित्र जल कांवड़ में भरकर लाते हैं और लंबी दूरी तय करके सावन शिवरात्रि के दिन भोले बाबा का जलाभिषेक करते है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com