बीजेपी में शामिल हुए AAP नेता भास्कर राव
बीजेपी में शामिल हुए AAP नेता भास्कर रावSocial Media

कर्नाटक: बीजेपी में शामिल हुए बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त और AAP नेता भास्कर राव

कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले बेंगलुरु के पूर्व कमिश्नर और आप नेता भास्कर राव (Bhaskar Rao) ने पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है।

कर्नाटक, भारत। कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु के पूर्व कमिश्नर और आप नेता भास्कर राव (Bhaskar Rao) ने पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है। बता दें, बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव आम आदमी पार्टी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं।

बता दें कि, भास्कर राव करीब 11 महीने पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें खुद पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। भास्कर के पार्टी ज्वाइन करने को आप ने कर्नाटक चुनाव से पहले बड़ा दाव बताया था। पार्टी ने भास्कर को बड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपी थीं, पार्टी ने उन्हें चुनाव घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया था। वहीं, भास्कर का चुनाव से पहले पार्टी छोड़ना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा नुकसान दिख रहा है। बता दें, आप पार्टी पहली बार कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में उतर रही है।

भास्कर राव ने कही यह बात:

भाजपा में शामिल होने के बाद भास्कर राव ने कहा कि, "वे (AAP पार्टी) विकसित नहीं होना चाहते हैं। वे कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। ये शर्मनाक है कि उनके 2 मंत्री जेल में हैं। आपको(स्पष्ट) होना होगा। मैं भारतीय जनता पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुआ हूं।"

जानकारी के लिए बता दें कि, आम आदमी पार्टी में भास्कर राव बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। AAP ने उन्हें कर्नाटक चुनाव की तैयारियों को लेकर घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया था। मंगलवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी राव ने राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक से मुलाकात की और चर्चा की। उसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया, बाद में इस बात की पुष्टि भी हो गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co