कर्नाटक की पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका राजेंद्रन का निधन

कर्नाटक की पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका राजेंद्रन का कल रात एक निजी अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।
कर्नाटक की पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका राजेंद्रन का निधन
कर्नाटक की पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका राजेंद्रन का निधनPriyanka Sahu -RE

कर्नाटक, भारत। इस साल 2020 एक काल के रूप में आया है, क्‍योंकि इस वर्ष में एक के बाद एक कुछ न कुछ बुरी खबर सामने आ ही रही हैं। पूरी दुनिया पहले से ही कोरोना महामारी की मार झेल रही हैै और इसी बीच कई हस्तियां इस दुनिया को छोड़ चली हैं। अब कर्नाटक से ये दुखद खबर सामने आई है कि, कर्नाटक की पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका राजेंद्रन का निधन हो गया है।

आज होगा अंतिम संस्कार :

सामने आई जानकारी के अनुसार, कर्नाटक की पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका राजेंद्रन ने कल 16 दिसंबर को रात के समय एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली और बीमारी के कारण उनका निधन हुआ है, उनकी उम्र 78 वर्ष थी। वहीं, पारिवारिक सूत्रों द्वारा यह बताया गया है कि, रेणुका राजेंद्रन का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। हाल ही में वे कोविड -19 की चपेट में भी आ गई थी, हालांकि फिर वे इस महामारी को मात देकर संक्रमण से मुक्त भी हो चुकी थी, रेणुका राजेंद्रन के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

बता दें कि, कांग्रेस नेता रेणुका राजेंद्रन पूर्व मुख्यमंत्री गुंडुराव के मंत्रिमंडल में रेशम कीट पालन मंत्री थी। उन्होंने तीन बार चिक्काबल्लापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और साल 1989 में रेणुका राजेंद्रन आखिरी बार जीती थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com