कर्नाटक सरकार का कल से नाइट कर्फ्यू हटाने का ऐलान, हटेंगी ये भी पाबंदियां

किसी भी राज्य में आखिर कब तक सब रोक कर रखा जा सकता है। इस विचार के साथ अब राज्य की सरकारों ने नाईट कर्फ्यू हटाने का फैसला लेना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में कर्नाटक सरकार ने आज बड़ा ऐलान किया है।
कर्नाटक सरकार का कल से नाइट कर्फ्यू हटाने का ऐलान
कर्नाटक सरकार का कल से नाइट कर्फ्यू हटाने का ऐलानSocial Media

कर्नाटक, भारत। इस साल की शुरुआत से ही भारत के राज्यों में एक बार फिर कोरोना और उसके नए वेरिएंट्स ने दस्तक दे दी है। देश में फिर वो दौर वापस आ गया है, जब लाखों में मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में कई राज्यों की सरकार ने एहतियातन तौर पर राज्यों में नाईट कर्फ्यू लागू कर रखा है, जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर कण्ट्रोल किया जा सके, लेकिन अब कुछ राज्यों की सरकारें ऐसा विचार कर रही हैं कि, आखिर कब तक इस तरह राज्य में सब रोक कर रखा जा सकता है। इस विचार के साथ अब राज्य की सरकारों ने नाईट कर्फ्यू हटाने का फैसला लेना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में कर्नाटक सरकार ने आज बड़ा ऐलान किया है।

कर्नाटक सरकार का ऐलान :

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इसी बीच कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार कुछ हल्की पड़ती नजर आरही है। ऐसे में इन राज्यों की सरकारों ने पाबंदियां हटाना शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक ने पाबंदियों को कम करने का फैसला लिया है। यह फैसला कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विशेषज्ञों के साथ की बैठक के बाद लिया है। इस बैठक के बाद राजस्व मंत्री आर अशोक ने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी है।

राजस्व मंत्री ने बताया :

राजस्व मंत्री आर अशोक ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'राज्य में 31 जनवरी से नाइट कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा। साथ ही सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है। छात्रों के संक्रमित पाए जाने पर केवल कक्षा बंद होगी। इसके अलावा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने बताया कि, 'सोमवार से सभी कक्षाओं के बच्चे स्कूल आ सकेंगे। अगर कोई छात्र संक्रमित पाया जाता है तो केवल वह कक्षा बंद की जाएगी। इसके बाद सभी बच्चों का टेस्ट होगा और पॉजिटिव पाए गए बच्चों की संख्या के आधार जिलाधिकारी यह फैसला करेंगे कि उस स्कूल को कब तक बंद किया जाना चाहिए। स्कूलों के अलावा राजधानी बेंगलुरू में डिग्री कॉलेज भी खोल दिए जाएंगे।'

हटाई गई यह पाबंदियां :

कर्नाटक सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद अब -

  • कर्नाटक राज्य में पब, रेस्टोरेंट, होटल और खाने की दूसरी सभी जगह भी 100% क्षमता के साथ खोल दी जाएंगी। हालांकि, इस दौरान सभी को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का ध्यान रखना होगा।

  • सिनेमाघर, स्विमिंग पूल, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और दूसरे बंद स्थान अभी भी 50% क्षमता के साथ ही खोले जाएंगे।

  • खुले स्थानों पर होने वाली शादियों में मेहमानों की संख्या 200 से बढ़ाकर 300 तय कर दी गई है। जबकि, बंद स्थानों पर मेहमानों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है।

  • धार्मिक स्थानों में पहले की तरह ही एक साथ 50 लोग जा सकेंगे।

  • सरकारी कार्यालयों में 50% कार्यबल के साथ काम हो रहा था, वहां अब 50% कर्मचारी जाएंगे।

  • सभी तरह की रैलियों, प्रदर्शनों और धरनों पर रोक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि, यहां अब तक इन सबक के लिए 50% की क्षमता रखी गई थी इसी के चलते सरकार से लगातार इस क्षमता को 100% करने की मांग की जा रही थी। साथ ही होटल और रेस्टोरेंट संचालक लगातार पाबंदी हटाने की भी मांग कर रहे थे। इन सभी को हो रहे नुकसान को मद्देनजर रखते हुए कल से कई पाबंदियां हटा दी गई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com