जेपी नड्डा
जेपी नड्डा Social Media

Karnataka: जे.पी. नड्डा पहुंचे बेंगलुरू, भाजपा की विजय संकल्प रथ यात्रा में लेंगे हिस्सा

Karnataka: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के लिए आज बेंगलुरु पहुंचें।

भारत। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव मई में होना हैं जिसके चलते आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा बेंगलुरू पहुंचे हैं। बेंगलुरु में आज भाजपा की विजय संकल्प रथ यात्रा में अध्यक्ष जे. पी. नड्डा शामिल होंगे।

जनसभा और रोड शो को करेंगे संबोधित :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को बेंगलुरु पहुंचे हैं। इस दौरान जे. पी. नड्डा भाजपा की विजय संकल्प रथ यात्रा में शामिल होने के साथ रोड शो और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें, विजय संकल्प यात्रा में भाग लेने के लिए जे. पी. नड्डा के आर पुरम जाएंगे। के आर पुरम में गणपति मंदिर के पास पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद वह एक रोड शो करेंगे, जिसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करने के लिए गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com