कर्नाटक के कानून मंत्री की रिकॉर्डिंग वायरल
कर्नाटक के कानून मंत्री की रिकॉर्डिंग वायरलSocial Media

हम सरकार चला नहीं, सिर्फ संभाल रहे हैं: कर्नाटक के कानून मंत्री की रिकॉर्डिंग वायरल

कर्नाटक के कानून मंत्री जे सी मधुस्वामी की एक रिकॉर्डिंग काफी वायरल हो रही है। रिकॉर्डिंग में सुनी गई टिप्पणी के बाद राज्य के CM ने कहा, इसे गलत तरह से लिया गया है।

कर्नाटक, भारत। कर्नाटक की राजनीति में हलचल मची हुई है, क्योंकि यह बड़ी खबर सामने आ रही है की कर्नाटक के कानून मंत्री जे सी मधुस्वामी की एक रिकॉर्डिंग काफी वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में मधुस्वामी को यह कहते हुए सुना गया :

इस दौरान वायरल हो रही रिकॉर्डिंग में कर्नाटक के कानून मंत्री जे सी मधुस्वामी ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, "राज्य में सरकार काम नहीं कर रही है और बीजेपी (BJP) 2023 के विधानसभा चुनावों तक सिर्फ चीजों का प्रबंधन कर रही है, "सरकार काम नहीं कर रही, हम किसी तरह संभाल रहे हैं।" रिकॉर्डिंग क्लिप में इस तरह की टिप्पणी सुने जाने के बाद अब वे अपनी ही सरकार के निशाने पर आ गए हैं और उनके इस्तीफे की मांग उठ रही है। तो वहीं, कानून मंत्री जे सी मधुस्वामी की इस तरह की टिप्पणी सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आज इस टिप्पणी की पुष्टि की, उन्होने ये भी कहा कि, ''इसे गलत तरह से लिया गया है। यह टिप्पणी उन अटकलों के बीच आई है कि बोम्मई को उनके शासन के प्रति बढ़ते असंतोष के कारण भाजपा हटा सकती है।"

इसके अलावा कानून मंत्री के इस कथित बयान कि, उनके कुछ कैबिनेट सहयोगियों ने भी आलोचना की है।

मधुस्वामी को इस तरह का बयान देने से पहले तत्काल मंत्रालय से इस्तीफा दे देना चाहिए। वह सरकार का हिस्सा हैं और मंत्रिमंडल में हर विषय पर भाग ले रहे हैं, इसलिए उनकी भी इसमें हिस्सेदारी है, जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह के बयान देना सही नहीं है, यह उनकी वरिष्ठता के लिए शोभा नहीं देता।

उद्यानिकी मंत्री मुनिरत्ना

अगर यह उनके विचार हैं तो यह गलत हैं। मधुस्वामी को अगर लगता है कि केवल वही बुद्धिमान व्यक्ति हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने दिमाग से यह बात निकालनी होगी।

सहकारिता मंत्री एस टी सोमशेखर

इस बीच उच्च शिक्षा मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने कहा कि, "मधुस्वामी (JC Madhuswamy) ने ये बयान नहीं दिये होंगे और किसी ने संशय पैदा करने के लिए ऐसा किया होगा। यह सच नहीं हो सकता, आपको मधुस्वामी से बात कर स्थिति साफ करनी होगी। मधुस्वामी ऐसी बात कहें, संभव नही है। हमारे विरोधियों में से कुछ षड्यंत्रकारियों की भ्रम पैदा करने की यह करतूत हो सकती है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com