कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ने के बाद लागू हुए सख्त प्रतिबंध

कर्नाटक में सख्त प्रतिबंध लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही कर्नाटक की सरकार ने राज्य में 7 जून तक के संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा कर दी है।
कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ने के बाद लागू हुए सख्त प्रतिबंध
कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ने के बाद लागू हुए सख्त प्रतिबंधSyed Dabeer Hussain - RE

कर्नाटक। भारत में कोरोना का आंकड़ा आज इस कदर बढ़ गया है कि, बीच के कुछ दिनों तो प्रतिदिन का आंकड़ा 4 लाख को भी पार कर गया था। अब तो देशभर में कोरोना के साथ ही ब्लैक और वाइट फंगस का भी प्रकोप बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। इसी के चलते देश के कई राज्यों में एक बार फिर से लॉकडाउन या कोरोना कर्फ्यू की घोषणा कर चुके हैं। जिसे कोरोना के केस को देखते हुए बढ़ाया जा रहा है। वहीं, अब कर्नाटक में भी सख्त प्रतिबंध लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही कर्नाटक की सरकार ने राज्य में 7 जून तक के संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा कर दी है।

कर्नाटक में बढ़ी लॉकडाउन की अवधि :

दरअसल, अब कई राज्य की सरकारें अपने लेवल पर दोबारा लॉकडाउन का रास्ता चुनती नजर आ रही हैं। यह ऐसे राज्य है जहां कोरोना का आंकड़ा काफी अधिक है। वहीं कर्नाटक में पिछले कुछ समय में कोरोना का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ता हुआ नजर आया है। जिसको ध्यान में रखते हुए वहां की सरकार ने पूरे राज्य में 7 जून सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन को बढ़ने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने यहां इतने दिन सख्त प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए एक बयान जारी किया है। बता दें, यहां पहले 24 मई तक कड़े प्रतिबंध के साथ लॉकडाउन लागू किया गया था। जिसकी अवधि अब बढ़ा दी गई हैं।

मुख्यमंत्री का बयान :

मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने घोषणा करते हुए कहा है कि, 'वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठकर हमने लॉकडाउन पर फैसला लिया है। विशेषज्ञों की राय के अनुसार, हम 7 जून सुबह 6 बजे तक सख्त प्रतिबंध बढ़ा रहे हैं। पहले वाले गाइडलाइंस ही इसमें भी लागू रहेंगे। सुबह दस बजे के बाद लोग इधर उधर धूम रहे हैं जो परेशानी पैदा कर रहा है। इसलिए इस तरह के मूवमेंट को रोकना जरूरी है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि, बिना वजह वे कहीं न जाएं। सरकार ने सरकारी जिला अस्पतालों में म्यूकोर्माइकोसिस (ब्लैक फंगस) मरीजों का मुफ्त इलाज करवाने का फैसला लिया है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com