कर्नाटक: रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना के चलते निधन

देशभर में कोरोना की चपेट में आने से अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब कर्नाटक के रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना के चलते निधन होने की खबर सामने आई है।
Karnataka Railways State Minister Suresh Angadi passed away
Karnataka Railways State Minister Suresh Angadi passed awaySocial Media

कर्नाटक। भारत में कोरोना के मामले बहुत ही तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। पूरे देश में कई राज्यों में कोरोना के मामलों का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही इस वायरस की चपेट में आने से बड़े से बड़ा दिग्गज नेता और अभिनेता भी बचने में नाकाम हैं। देशभर में कोरोना की चपेट में आने से अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब कर्नाटक के रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना के चलते निधन होने की खबर सामने आई है।

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन :

दरअसल, कर्नाटक के रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित होने के बाद उनका इलाज दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन आज यानि बुधवार को 65 वर्षीय सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया। बताते चलें, सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के रेल राज्य मंत्री होने के साथ ही बेलगाम से लोकसभा सदस्य भी थे। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार ( 2004, 2009, 2014 और 2019 ) लोकसभा सांसद रह चुके हैं। सुरेश अंगड़ी का जन्म बेलगाम के कोप्पा गांव में हुआ था। उन्होंने लॉ की डिग्री प्राप्त की थी।

गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार :

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी लगातार 15 दिन तक कोरोना से लड़ते रहे और आज उनकी मृत्यु हो गई। कल यानि गुरुवार को दिल्ली में अंगड़ी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंगड़ी के निधन की खबर सामने आते ही गुरुवार को दिल्ली के ऑफिसों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने के आदेश दे दिए गए हैं। यानि कल दिल्ली के ऑफिसों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

अंगड़ी ने स्वयं दी थी जानकारी :

सुरेश अंगड़ी के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने अपने ट्विटर से स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि,

मैं कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाया गया हूं। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह मान रहा हूं। मैं बीते दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि, वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी तरह का लक्षण नजर आने पर जांच करवाएं।
सुरेश अंगड़ी, कर्नाटक रेल राज्य मंत्री

राजनीतिक जगत में शोक की लहर :

कर्नाटक के रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की मौत की खबर सामने आते ही पूरे राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है। इस खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया। PM मोदी ने अपने ट्वीटर हेंडल पर लिखा कि,

'श्री सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ॐ शांति।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश के गृह मंत्री ने भी जताया शोक :

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर से ट्वीट कर लिखा,

एमओ रेलवे और कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेश अंगड़ी जी के निधन के बारे में जान कर गहरी पीड़ा हुई। राष्ट्र और पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। ॐ शांति शांति शांति
गृह मंत्री, अमित शाह

देश के राष्ट्रपति ने भी जताया शोक :

देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने ट्विटर से ट्वीट कर लिखा,

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है। मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com