केरल में समय से पहले मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया ये अपडेट

दक्षिण पश्चिम मानसून ने मौसम विभाग की एक जून अनुमानित तारीख से तीन पहले ही आज केरल में (Monsoon Arrives In Kerala) दस्तक दे दी। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी।
Monsoon Arrives In Kerala
Monsoon Arrives In KeralaSocial Media

राज एक्सप्रेस। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) की तरफ से राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें, दक्षिण पश्चिम मानसून ने मौसम विभाग की एक जून अनुमानित तारीख से तीन पहले ही आज रविवार को केरल में (Monsoon Arrives In Kerala) दस्तक दे दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया:

मौसम विभाग ने इस बारे में बताया कि, दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून के मुकाबले तीन दिन पहले ही केरल में दस्तक दे चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून कृषि प्रधान देश भारत की जीवनरेखा माना जाता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को केरल और लक्षद्वीप के अधिकांश स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई है।1 जून से पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की सभी गतिविधियां तेज हो सकती हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत में भी बहुत भारी बारिश नहीं होगी। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मानसून केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ कर्नाटक और महाराष्ट्र की ओर भी बढ़ेगा।

इन क्षेत्रों में भी पंहुचा मानसून:

वहीं, हैदराबाद मौसम केंद्र से जारी एक बुलेटिन के अनुसार, केरल के अलावा दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष भागों में, लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकांश क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु के कुछ भागों, मन्नार की खाड़ी के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों में आज दस्तक दे चुका है।

मौसम विभाग ने लगाया था अनुमान:

इससे पहले, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत 27 मई को होगी, लेकिन मानसून की शुरुआत 29 मई को हुई। विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून आम तौर पर लगभग सात दिनों के मानक विचलन के साथ एक जून को केरल में प्रवेश करता है।

पिछले साल आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई को आने का अनुमान लगाया था, लेकिन तीन जून को आया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com