मोदी सरकार का बड़ा फैसला- खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटाकर अब ये रखा

मोदी सरकार ने भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाले सबसे बड़े सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' का नाम बदले जाने का बड़ा फैसला लेते हुए अब इस खिलाड़ी के नाम पर रखे जाने का ऐलान किया।
मोदी सरकार का बड़ा फैसला- खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटाकर अब ये रखा
मोदी सरकार का बड़ा फैसला- खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटाकर अब ये रखाTwitter

दिल्‍ली, भारत। देश में महामारी कोरोना के काल में काफी कुछ बदलाव देखें गए हैं। केंद्र की मोदी सरकार कई बड़े फैसले ले रही है। एक तरफ भारतीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे है। तो वहीं, इसी बीच मोदी सरकार ने भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाले सबसे बड़े सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' का नाम बदल दिया है। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भी घोषणा की है।

खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद होगा :

दरअसल, भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़े सम्मान 'खेल रत्न पुरस्कार' का नाम अभी तक देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था, जिसे हटाकर अब हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले सबसे बड़े खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। अब खेल रत्न अवॉर्ड का नाम 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' नही, बल्कि 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' के नाम से जाना जाएगा।

इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही ट्वीट कर जानकारी देते हुुए बताया कि, ''मुझे भारत भर के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। मैं उनके विचारों के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा! जय हिन्द!''

मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे, जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव लाया। यह सही है कि, हमारे देश का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा। ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इसके अलावा प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अन्‍य ट्वीट में लिखा- देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि, खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!

बताते चलें कि, खेल रत्न पुरस्कार का नाम हॉकी के जिस खिलाड़ी यानी मेजन ध्‍यानचंद के नाम पर रखा है, उन्‍होंने भारत को लगातार 3 बार ओलिंपिक में गोल्ड मेडल दिलवाया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com