हरियाणा के नूह में किसान महापंचायत
हरियाणा के नूह में किसान महापंचायतSocial Media

हरियाणा के नूह में किसान महापंचायत- करनाल SDM को बर्खास्त करने की मांग

हरियाणा के नूह में आज किसान महापंचायत हुई। तो वहीं, करनाल SDM आयुष सिन्हा को बर्खास्त की मांग हो रही है और ट्विटर पर #करनाल_DM_सस्पेंड_करो हैशटैग ट्रेंड हो रहा है...

हरियाणा, भारत। किसानों का आंदोलन हरियाणा में एक बार फिर तेज होता हुआ नजर आ रहा है। बीते दिन पुलिस द्वारा किसानों पर लाठियां चलाएं जाने के मामले में जांच की मांग हो रही है। इस बीच हरियाणा में नूह की अनाजमंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेता जोगिंदर सिंह उग्रहा, डॉ. दर्शन पाल, योगेंद्र यादव समेत कई बड़े किसान नेता इस महापंचायत में मौजूद रहे।

किसान महापंचायत में बाेेले किसान नेता राकेश टिकैत :

इस दौरान हरियाणा के नूह में किसान महापंचायत को संबाेधित कर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- वे (सरकार) कहते हैं कानून में काला क्या है ये बताओ। हमने कहा कि, कानून में सफेद क्या हो वो बताओ। वे कहते हैं कि, इसके अंदर का सब बदल देंगे, बाहर का न बदलवाओ। ये 3 कानून भी बदले जाएंगे। एमएसपी पर गारंटी कार्ड भी चाहिए।

किसान क्रेडिट कार्ड एक दिन किसान की मौत का कार्ड बनेगा। देश कंपनियों के हाथों में जा चुका है। अदानी ने पूरे हिमाचल के सेब के बागानों पर कब्जा कर लिया है। बड़े-बड़े गोदाम वहां बन चुके हैं। जो रेट 2011 में था आज भी वे उसी रेट पर खरीद कर रहे हैं।

किसान नेता राकेश टिकैत

करनाल SDM आयुष सिन्हा को बर्खास्त की मांग :

तो वहीं, हरियाणा के करनाल में किसानों के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के सिर फोड़ देने का फरमान सुनाने वाले करनाल SDM आयुष सिन्हा को बर्खास्त किए जाने मांग की जा रही है और इस दौरान सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर #करनाल_DM_सस्पेंड_करो हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।

बता दें कि, हरियाणा के करनाल में पुलिस ने शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध कर रहे किसानों पर शनिवार को जमकर लाठीचार्ज किया था, इस दौरान लगभग 10 किसानों को चोट आई थी। तो वहीं, लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास पंचकूला-शिमला हाईवे को जाम कर दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co