कुमार विश्वास और बग्गा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
कुमार विश्वास और बग्गा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहतSocial Media

कुमार विश्वास और बग्गा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, अदालत ने रद्द की FIR

कुमार विश्वास और BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से कुमार विश्वास और नेता तजिंदर बग्गा को बड़ी राहत मिली है।

राज एक्सप्रेस। जाने-माने कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) और भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से कवि कुमार विश्वास और नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोनों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। अदालत के फैसले के बाद कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया दी।

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कही यह बात:

इस मामले पर कवि कुमार विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "सरकार बनते ही, मुझ पर FIR करके असुरक्षित आत्ममुग्घ बौने ने जो पंजाब-पुलिस मेरे घर भेजी थी उस बेबुनियाद FIR को आज उच्च न्यायालय पंजाब ने ख़ारिज कर दिया है। न्यायपालिका व मुझे प्यार करने वालों का आभार। प्यारे अनुज भगवंत मान को पुनः सलाह कि पंजाब के स्वाभिमान को बौनी-नज़रों से बचाए।"

कुमार विश्वास ने साधा था निशाना:

जानकारी के लिए बता दें कि, इसी साल बीते महीने 6 मई को कुमार विश्वास के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय कुमार विश्वास ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "प्रिय छोटे भाई भगवंत मान ख़ुद्दार पंजाब ने 300 साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो, पगड़ी सम्भाल जट्टा।"

तजिंदर सिंह बग्गा ने भी दी प्रतिक्रिया:

वहीं, तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि, "पंजाब हाई कोर्ट का अरविंद केजरीवाल के मुंह पर करारा थप्पड़। मेरे खिलाफ की गई FIR को गलत बताते हुए, FIR को रद्द किया गया।"

आपको बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले ही तजिंदर पाल सिंह बग्गा के ऊपर पंजाब में FIR दर्ज की गई थी। उसके बाद आधी रात पंजाब पुलिस दिल्ली आकर बग्गा को गिरफ्तार किया था। मामला बढ़ने के बाद पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया था और फिर दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर वापस दिल्ली लौट आई थी। कुमार विश्वास पर भी ऐसा ही मामला दर्ज किया था। आज पंजाब कोर्ट ने दोनों एफआईआर को रद्द कर दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com