प्रयागराज में 3 दर्जन से भी ज्यादा मजदूरों से सवार बस खाई में गिरी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भी श्रमिकों से भरी बस के खाई में गिरने की खबर सामने आई है। इस बस में लगभग तीन दर्जन से भी ज्यादा मजदूर सवार थे जो इस दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गए है।
Prayagraj Laborers Bus Accident
Prayagraj Laborers Bus AccidentNeha Shrivastava - RE

राज एक्सप्रेस। हाल ही में मध्य प्रदेश से मजदूरों को लेकर जा रही एक एक बस पलटने की खबर सामने आई थी। वहीं, अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भी श्रमिकों से भरी बस के खाई में गिरने की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, इस बस में लगभग तीन दर्जन से भी ज्यादा मजदूर सवार थे जो इस दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गए हैं।

बस में सवार थे प्रवासी मजदूर :

प्रयागराज में राजस्थान से प्रवासी मजदूर सवार थे। यह बस इन मजदूरों को जयपुर से पश्चिम बंगाल छोड़ने जा रही थी। जो कौड़िहार के शहाबपुर गांव के सामने पहुंच कर हाइवे से तीस फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। यह बस इस हादसे का शिकार चालक के नींद की झपकी लगने से हुई। खाई में गिरने के बाद जब आसपास के ग्रामीणों ने चीखने की आवाज सुनी तब उन्होंने जाकर मजदूरों की जान बचाई। इन सभी घायल लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस जवानों की मदद से SRN अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मजदूर हो रहे मौत का शिकार :

पूरे देश में लॉकडाउन के चलते कई राज्यों में फंसे बेबस मजदूर आये दिन मौत का शिकार हो रहे है। यह पैदल ही अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए थे। जिसको जो साधन मिल रहा हैं, ट्रक, लोडिंग ऑटो, बस आदि उसका सहारा लेकर ही अपने घरों के लिए आगे बढ़ रहे हैं और इसी के चलते वह हादसों के शिकार हो रहे हैं। बीते दिनों में ऐसी कई मजदूरों की मौत से जुड़ी घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, पुलिस से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार घायल लोगों में किसी की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने बताया बस का अगला टायर अचानक फटा पाया गया है हो सकता है यह घटना टायर फटने से हुई हो। सभी मजदूरों को अब अन्य किसी वाहन द्वारा उनके घर भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

हालांकि, मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से श्रमिक ट्रेन चलाई गई है, लेकिन फिर भी इस तरह मजदूरो के मौत से जुड़ी घटनायें लगातार सामने आ रही है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com