लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, रिम्स अस्पताल में भर्ती

रांची, झारखंड। चारा घोटाले में सजा काट रहे RJD के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को आज यानी गुरुवार रात अचानक तबियत बिगड़ने के चलते झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी,  रिम्स अस्पताल में भर्ती
लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, रिम्स अस्पताल में भर्तीSyed Dabeer Hussain - RE

रांची, झारखंड। चारा घोटाले में सजा काट रहे RJD के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की आज यानी गुरुवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल में ले जाया गया। वहां उन्हें डॉक्टर्स ने भर्ती कर लिया है।

लालू प्रसाद यादव रिम्स अस्पताल में भर्ती :

दरअसल, गुरुवार की रात अचानक RJD के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबियत ख़राब हो गई। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। सांस लेने में शिकायत होने पर उन्हें तुरंत ही रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें पेइंग वार्ड में रखा गया। जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में डॉक्टर्स की टीम ने उनकी जांच की, तो उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम पाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि, प्रारंभिक जांच में लालू यादव में निमोनिया के लक्षण लग रहे हैं। हालांकि, अभी निमोनिया होने की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें, अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया।

डॉक्टर पहुंचे टीम के साथ :

लालू यादव की तबियत खराब होने की जानकारी तुरंत ही यूनिट इंचार्ज डॉक्टर उमेश प्रसाद और डॉ. डीके झा को दी गई वह फौरन ही अपनी टीम के साथ पेइंग वार्ड पहुंचे। उनकी टीम ने लालू की जांच की तो, उनके ऑक्सीजन लेवल कम होने की बात सामने आई। उनका ऑक्सीजन लेवल कम पाए जाने पर लालू यादव का एक बार फिर कोरोना टेस्ट किया गया। हालांकि, उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया। इसके अलावा RTPCR जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा छाती में संक्रमण :

डॉक्टर्स का कहना है कि, लालू यादव की छाती में संक्रमण होने की आशंका है। इसलिए ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर्स लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हैं। बता दें, वह चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे हैं। इसी कारण उनकी तबियत बिगड़ने की जानकारी रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक को भी दे दी गयी है। उधर लालू यादव की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता, रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप, झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय सिंह और युवा राजद अध्यक्ष रंजन सिंह उन्हें देखने के लिए रिम्स अस्पताल पहुंचे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com