हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार: अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- राज्य की सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है। इसी के दिन पहले UP की योगी सरकार ने लव जिहाद को रोकने के लिए सख्‍त कानून बनाने की बात कही थी।
हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार: अनिल विज
हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार: अनिल विजSocial Media
Submitted By:
Priyanka Sahu

हरियाणा: देश में लव जिहाद के कारण कई हिंदू बेटियों की जान गई है, इसी बीच हाल ही के दिनों में हरियाणा में फरीदाबाद से सटे बल्लभगढ़ में एक होनहार छात्रा भी लव जिहाद की शिकार बनी थी। इस दौरान लव जिहाद के बढ़ते मामलों के चलते उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पहले ही लव जिहाद को रोकने के लिए सख्‍त कानून बनाने की बात कह चुकी और अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का लव जिहाद के खिलाफ कानून को लेकर बड़ा बयान सामने आया हैै।

कानून लाने पर विचार कर रही सरकार :

उत्तर प्रदेश की राह पर हरियाणा के होम मिनिस्‍टर अनिल विज ने भी आज रविवार को ट्वीट कर जानकारी दी और बताया कि, राज्य की सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है। उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए लिखा, ‘‘हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।’’

लव जिहाद के अपराधियों को दी थी सख्‍त चेतावनी :

बता दें, इसी के एक दिन पहले यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के देवरिया और जौनपुर में उपचुनाव में BJP के उम्‍मीदवारों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि, वह ‘लव जिहाद’ को सख्‍ती से रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाएंगे। साथ ही लव जिहाद के अपराधियों को सख्‍त चेतावनी भी दी थी कि, ''जो लोग बहू-बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करते हैं, यदि आप सुधरते नहीं हैं तो आपकी राम नाम सत्य यात्रा निकलेगी।वे अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्‍य है’ की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है। ये लोग राम नाम सत्य की यात्रा के लिए एकदम तैयार रहें। इन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।''

गौरतलब है कि, पिछले सप्ताह हरियाणा के बल्लभगढ़ में कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा निकिता की एक शख्स ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी, मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी शख्स उस पर शादी करने के लिए इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहा था। कुछ हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि, लड़की की हत्या 'लव जिहाद' का मामला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co