श्रमिक वर्ग समाज का महत्वपूर्ण अंग, नेताओं ने साझा किए शुभकामना संदेश

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2021: श्रमिक वर्ग समाज का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग होता है और उन्हें सम्मान देना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर सभी श्रमिकों को तमाम नेताओं ने शुभकामना दी है।
श्रमिक वर्ग समाज का महत्वपूर्ण अंग, नेताओं ने साझा किए शुभकामना संदेश
श्रमिक वर्ग समाज का महत्वपूर्ण अंग, नेताओं ने साझा किए शुभकामना संदेशPriyanka Sahu -RE

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2021: देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों के लिए आज 1 मई का दिन खास है, क्‍‍‍‍‍‍‍‍योंकि आज "अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस" है और इस दौरान राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी श्रमिकों को देश के तमाम नेताओं ने शुभकामना दी है।

श्रमिक वर्ग समाज का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग :

श्रमिक वर्ग समाज का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग होता है और उन्हें सम्मान देना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसी के चलते हर वर्ष 1 मई को दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाना है। आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में जुटे सभी कर्मठ श्रमिक भाइयों को उनके योगदान के लिए नमन करते हुए नेताओं ने ट्वीट के जरिए इस अंदाज में शुभकामना संदेश साझा किए है।

श्रमिकों की श्रम शक्ति राष्ट्र की समृद्धि का प्रतीक है। 'श्रमिक दिवस' के अवसर पर अपने परिश्रम व दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अद्वितीय भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिकों को सलाम करता हूँ।

गृह मंत्री अमित शाह

देश के बुनियादी ढांचे को अपने श्रम और कर्मशीलता से सशक्त करने वाले हमारे कामगार एवं श्रमिक वर्ग को समर्पित ‘मई दिवस’ की सभी को अनंत शुभकामनाएं। श्रम और श्रमिकों का सम्मान करें। श्रमेव जयते!

योगी आदित्यनाथ, यूपी के मुख्‍यमंत्री

कर्मयोगियों को सलाम! अपने मेहनती हाथों से राष्ट्र के नवनिर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले कर्मयोगी श्रमिक बंधुओं को 'विश्व श्रमिक दिवस’ की शुभकामनाएं! आप ऐसे ही कर्मशील रहिये, राष्ट्र आपके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के स्वप्न को साकार करेगा।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मजदूर दिवस पर शुभकामनाएं, उन श्रमिकों और मजदूरों के प्रति हमारा आभार और सम्मान जो किसी भी समाज की रीढ़ हैं। राष्ट्र है और हमेशा आपका ऋणी रहेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सभी श्रमिक भाइयों को मेरी हार्दिक शुभकामनायें। राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी नींव के पत्थर के समान है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल

राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले, संगठित व असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक भाई-बहनों व कामगारों को विश्व श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि समस्त मजदूर भाइयों व बहनों को सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं। अपनी मेहनत, लगन व कर्मठता से भारत के नवनिर्माण का संकल्प पूरा करने वाले देश के सभी श्रमिक बंधुओं को मेरा सलाम। देश को कोरोना संकट से ऊबारने तथा गाइडलाइन की पालना में आपका संयम व धैर्य सराहनीय है।

राजस्‍थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे

देश के मेहनतकश मजदूरों को आज विश्व मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम जानते हैं कोरोना महामारी के भीषण काल में सबसे ज्यादा यदि कोई मजबूर है तो वो मजदूर ही है।

दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

अपनी कर्म साधना के माध्यम से सभी के सपनों को साकार करने वाले सम्मानित श्रमिकों, कमेरों, कर्मयोगियों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

दुष्‍यंत चौटाला, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com