राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, CM योगी समेत कई नेताओं ने शुभकामना संदेश साझा किया है...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएंSocial Media

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2021 : भारतीयों के लिए आज (11 मई) का दिन बड़े गर्व का है, क्योंकि आज 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' है। सम्‍पूर्ण भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा हर साल 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान देश के कई नेताओं का शुभकामना संदेश आया है।

अमित शाह ने साझा किया शुभकामना संदेश :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' पर सभी टेक्नोक्रेट्स और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएँ। यह दिन 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ का प्रतीक है, जिसने भारत को दुनिया भर में एक नई ताकत और उपस्थिति दी। राष्ट्र गर्व से हमारे अभिनव दिमाग की उल्लेखनीय उपलब्धियों को याद करता है।

CM योगी ने दी शुभकामनाएं :

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी ट्वीट कर कहा- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा समस्त तकनीशियनों को हृदय से साधुवाद। आपके परिश्रम एवं पुरुषार्थ से ही 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना सुफलित हो रही है।

कोविड-19 महामारी के इस संकट में हमारे देश के वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से विभिन्न स्तरों पर इस बीमारी से बचाव एवं रोकथाम में लगातार उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। पूरे देश को हमारे वैज्ञानिक समुदाय पर गर्व है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दिन हमारे देश की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुशलता, प्रगति एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों का द्योतक है। 1998 में आज के ही दिन श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में पोखरण में दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया गया था।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक

CM शिवराज ने भी किया ट्वीट :

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हम सब भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। 1998 में आज के ही दिन, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करवाकर विश्व में भारत का मान बढ़ाया था। इस गौरव दिवस की सभी देशवासियों को बधाई!

भारत ने आज ही के दिन 11 मई 1998 को प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सानिध्य में राजस्थान के पोखरण में स्वदेशी तौर पर निर्मित शक्ति-ए परमाणु मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की शुभकामनाएं।

राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव

क्‍यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस :

जानकारी के लिए बताते चलें कि, टेक्नोलॉजी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों एवं हमारी ताकत, कमज़ोरियों, लक्ष्य के विचार मंथन के लिये 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' मनाया जाता है, जिससे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमें देश की दशा और दिशा का सही ज्ञान हो सके। वर्ष 1999 से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने का आरम्भ हुआ था, तभी से इसे मनाने के लिए हर साल एक विषय निर्धारित किया। इस साल का विषय ‘एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com