Gujarat Day 2022 : गुजरात के निवासियों को राष्ट्रपति, PM समेत नेताओं ने दी बधाई
Gujarat Day 2022: आज 1 मई की तारीख गुजरात राज्य के लिए बेहद अहम है, क्योंकि आज ही के दिन इस राज्य की स्थापना हुई थी। हर साल आज के दिन गुजरात का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने गुजरात दिवस पर ट्वीट के जरिए गौरवमय इतिहास एवं समृद्ध विरासत के लिए विख्यात गुजरात राज्य के निवासियों के लिए बधाई संदेश साझा किया है।
राष्ट्रपति कोविंद ने किया ट्वीट :
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा- गुजरात दिवस पर, राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। महात्मा गांधी व सरदार पटेल की धरती, विकास के मानकों पर देश के अग्रणी राज्यों में है। यहां के प्रगतिशील लोगों और उद्यमियों ने पूरे विश्व में गुजरात और भारत की विशेष पहचान बनाई है। मैं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।
PM मोदी ने किया ट्वीट :
PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- गुजरात के स्थापना दिवस पर गुजरात के लोगों को मेरी और से बधाई। महात्मा गांधी, सरदार पटेल और कई अन्य महान लोगों के आदर्शों से प्रेरित होकर, गुजरात के लोगों को उनकी विविध उपलब्धियों के लिए व्यापक रूप से सराहा जाता है। आने वाले वर्षों में गुजरात प्रगति करता रहे।
गुजरात के CM ने दी बधाई :
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी ट्वीट कर लिखा- मैं गुजरात राज्य स्थापना दिवस - गुजरात गौरव दिवस के अवसर पर गुजरात के सभी नागरिक भाइयों और बहनों के साथ-साथ दुनिया भर में रहने वाले गुजराती समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं। जय जय गरवी गुजरात।
साथ ही एक वीडियो संदेश साझा करते हुए CM भूपेंद्र पटेल ने कहा- आओ, हमारे गुजरात को स्वतंत्रता के अमृत में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए और गुजरात को भारत माता को सर्वोच्च गौरव के शिखर पर लाने में अमूल्य योगदान देने के लिए, आइए आज हम सभी गुजरात गौरव के अवसर पर संकल्प लें।
गुजरात राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के समस्त निवासियों को हार्दिक बधाई। राज्य निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे यही कामना है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा
गुजरात के स्थापना दिवस पर गुजरात के लोगों को बधाई। गांधीजी और सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करके गुजरात के मेहनती नागरिकों ने देश के विकास को हमेशा एक नई गति और दिशा दी है। मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गुजरात की निर्बाध प्रगति के लिए समर्पित है जय जय गरवी गुजरात!
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मभूमि, अपनी लोक-संस्कृति व उद्यमशीलता के लिए सुविख्यात गुजरात राज्य के स्थापना दिवस पर सभी गुजरात वासियों को 'गुजरात दिवस' की हृदयतल से शुभकामनाएं। बाबा सोमनाथ से गुजरात की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गुजरात गौरव और गर्व की धरती है। यह पुरूषार्थ और सेवा की धरा है। यह वह माटी है जिसके बेटों ने स्वाधीनता आंदोलन में नेतृत्व किया तो बेटियां अपनी उद्यमिता से विश्व के समक्ष मिसाल बन गईं। गुजरात के स्थापना दिवस पर मैं प्रदेश की उन्नति और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं।
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला
गुजरात राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त गुजरातवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं बाबा केदार से प्रार्थना करता हूं कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी के नेतृत्व में गुजरात की विकास यात्रा निरंतर गतिमान रहे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
गुजरात व महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर वहां के प्रत्येक नागरिक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से दोनों प्रदेश की निरंतर उन्नति एवं नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना करता हूँ।
हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दी बधाई :
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।