ओडिशा वासियों को PM मोदी समेत इन नेताओं ने बधाई दी
ओडिशा वासियों को PM मोदी समेत इन नेताओं ने बधाई दीSocial Media

Odisha Day 2022 : ओडिशा वासियों को PM मोदी समेत इन नेताओं ने बधाई दी

Odisha Day 2022 : ओडिशा वासियों को उत्कल दिवस (ओडिशा दिवस) के मौके पर देश के प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति समेत इन नेताओं ने बधाई दी है।

Odisha Day 2022 : आज की तारीख इतिहास के पन्‍नों में कुछ इस तरह शुमार है, आज का दिन भगवान जगन्नाथ की भूमि के लिए बेहद खास है, क्‍योंकि आज ही की तारीख 1 अप्रैल को 1936 में अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था। इसके बाद से इस दिन को उत्कल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्कल दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति समेत इन नेताओं ने बधाई दी है।

PM मोदी ने दी ओडिशा के लोगों को शुभकामना :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों के लिए बधाई संदेश साझा किया है, इस दौरान उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा- उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर, ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं। ओडिया लोग भारत की प्रगति में ऐतिहासिक योगदान दे रहे हैं और ओडिया संस्कृति की विश्व स्तर पर प्रशंसा की जाती है। मैं आने वाले समय में ओडिशा के विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।

ओडिशा दिवस पर राज्य के लोगों को मेरी बधाई। जगन्नाथ, लिंगराज, कोणार्क और अन्य समृद्ध विरासतों के मंदिरों की भूमि, ओडिशा ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दिया, हिंसा से दूर। प्रदेश की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

"उत्कल दिवस" की हार्दिक बधाई! भगवान जगन्नाथ की भूमि ओडिशा विहंगम प्रकृति, समृद्ध संस्कृति और अगाध भक्ति की भूमि है। देश के इतिहास और विकास में प्रदेशवासियों का अभिनंदनीय योगदान रहा है। आपके उज्जवल और उन्नत भविष्य की कामना करता हूं।

उपराष्‍ट्रपति एम.वैकेया नायडू

ओडिशा वासियों को उत्कल दिवस (ओडिशा दिवस) की हार्दिक बधाई तथा अनंत शुभकामनाएं। अनुपम सांस्कृतिक विरासत की यह भूमि भगवान जगन्नाथ की कृपा से निरंतर विकास के नए-नए आयाम स्पर्श करे, यही कामना है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत को अपने में सँजोये और भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि ओडिशा के निवासियों को उत्कल दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा

उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को बधाई। महाप्रभु जगन्नाथ की भूमि जीवंत संस्कृति, आश्चर्यजनक वास्तुकला और गौरवशाली इतिहास से समृद्ध है। आने वाले वर्षों में यह सुंदर राज्य समृद्ध होता रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com