Milkha Singh Died: देश का महान खिलाड़ी अलविदा- तमाम नेताओं ने जताया दुख

Milkha Singh Died: भारत के महान फर्राटा धावक '​फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन से देश में शोक की लहर है एवं राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत तमाम राजनीतिक नेताओं ने दुख जताया है...
Milkha Singh Died: देश का महान खिलाड़ी अलविदा- तमाम नेताओं ने जताया दुख
Milkha Singh Died: देश का महान खिलाड़ी अलविदा- तमाम नेताओं ने जताया दुखSocial Media

Milkha Singh Died: देश में महामारी कोरोना एक ऐसा काल बनकर आयी है कि, कई जानी-मानी हस्तियां इस दुलिया को अलविदा कह चली हैं। इस बीच भारत के महान फर्राटा धावक '​फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह (Milkha Singh) के निधन से देश ने एक महान खिलाड़ी को खाे दिया है। मिल्खा सिंह के कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद कल (18 जून) रात निधन होने से देश में शोक की लहर है एवं तमाम राजनीतिक नेताओं ने दुख जताया है।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख :

91 वर्षीय मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट साझा करते हुए लिखा- स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है, उनके संघर्षों की कहानी और उनके चरित्र की ताकत भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी, उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिन्होंने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया, जो अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते थे। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया, उनके निधन से आहत हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्रीय खेल मंत्री ने जताया दुख :

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा- मैं खेल मंत्रालय की तरफ से एक शोक संदेश लेकर चंडीगढ़ जा रहा हूं। मिल्खा सिंह जी एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि देश के हर युवाओं के लिए मिसाल थे। उनकी पत्नी की मृत्यु भी कुछ दिन पहले हुई थी, वो भी बहुत बड़ी खिलाड़ी थीं। उन दोनों की मृत्यु देश के लिए बड़ा नुकसान है।

मिल्खा सिंह जी का एक सपना था कि उनके जीते-जी ओलंपिक में एथलीट मेडल लाएं, लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया। मैं वादा करता हूं कि हम उनका ये सपना जल्द पूरा करेंगे।

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू

पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक :

तो वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- पूर्व भारतीय धावक मिल्खा सिंह का पंजाब सरकार राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेगी। साथ ही पंजाब में सम्मान के तौर पर एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा।

मिल्खा सिंह जी के निधन की खबर से खेल जगत सहित पूरे देश और दुनिया को एक बहुत बड़ा सदमा लगा है। मैं उनके परिवार के प्रति दुख प्रकट करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

संदीप सिंह, हरियाणा के खेल मंत्री

अमित शाह ने जताया दुख :

गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा- फ्लाइंग सिख, महान धावक मिल्खा सिंह जी के दुखद देहांत पर देश शोक मना रहा है. वे विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ गए हैं. देश उन्हें भारतीय खेलों के सबसे चमकीले तारों में से एक के रूप में हमेशा याद रखेगा. उनके परिवार और असंख्य समर्थकों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

सुविख्यात धावक, 'पद्मश्री' से सम्मानित 'फ्लाइंग सिख' श्री मिल्खा सिंह जी का निधन खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भारत ने एक सितारा खो दिया है। मिल्खा सिंह जी हमें छोड़ गए हैं, लेकिन वे हर भारतीय को देश के लिए चमकने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। 'फ्लाइंग सिख' हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। ।।विनम्र श्रद्धांजलि।।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा करने वाले फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी का निधन एक गौरवपूर्ण अध्याय का अंत है। उनका जीवन हर भारतवासी को सपने देखना और पूरी मेहनत से उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देता रहेगा। वे हम सबके दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

श्री मिल्खा सिंह बेहतरीन एथलीटों और खेल के दिग्गजों में से एक थे। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया। वह एक अद्भुत व्यक्ति भी थे जिन्होंने अपनी अंतिम सांस तक खेलों में योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com