हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' की शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' की शुभकामनाएंPriyanka Sahu -RE

हिमाचलवासियों को परंपराओं की पुण्य धरा हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' की शुभकामनाएं

प्राकृतिक सुन्दरता, आध्यात्मिक शांति की धरती 'देवभूमि' हिमाचल प्रदेश वासियों को देश की राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वीट के जरिए हिमाचल प्रदेश के स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस: प्राकृतिक सुन्दरता, आध्यात्मिक शांति की धरती 'देवभूमि' हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए आज 25 जनवरी का दिन बेहद खास है, क्‍योंकि आज ही दिन गौरवशाली इतिहास, समृद्ध लोक संस्कृति व परंपराओं की पुण्य धरा हिमाचल प्रदेश राज्‍य की स्थापना हुई। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के स्‍थापन दिवस पर प्रदेश के नागरिकों को राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति ने दी हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा- हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' पर सभी हिमाचलवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ‘देव भूमि’ हिमाचल प्रदेश अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और अनेक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। मेरी मंगलकामना है कि वीरों की यह भूमि पर्यावरण और विकास का संतुलन बनाते हुए प्रगति के शिखर पर पहुंचे।

सभी हिमाचलवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध इस प्रदेश के परिश्रमी लोग हमेशा देशसेवा में समर्पित रहे हैं। आने वाले समय में वे सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा- देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की हिमाचल वासियों को शुभकामनाएं। प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर वाली देवभूमि की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करता हूँ।

भक्ति एवं शक्ति की दिव्य संगम स्थली, प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासतों को संजोए, 'देवभूमि' हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी हिमाचल वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। नैसर्गिक संपदा से परिपूर्ण यह राज्य प्रगति के नए प्रतिमान गढ़े, माँ ज्वाला देवी से यही प्रार्थना है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

प्राकृतिक सौंदर्य एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, लोक परंपराओं व गौरवशाली इतिहास की पुण्यधरा देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर वहां के प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

प्राकृतिक सौंदर्य व अनुपम सुंदरता के लिये प्रसिद्ध, ‘देवभूमि’ हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी बहन-भाईयों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। कांग्रेस पार्टी, हिमाचल की जनता की ख़ुशहाली, प्रदेश की प्रगति और उसके संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य से सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं...

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

प्राकृतिक संसाधनों तथा आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिकों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से हिमाचल प्रदेश के समृद्ध भविष्य की प्रार्थना करता हूँ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। यहां का नैसर्गिक सौंदर्य, अनूठी संस्कृति व परंपराएं पूरी दुनिया के लोगों को आकर्षित करते हैं। हिमाचल के लोगों का राष्ट्र की उन्नति में अनुपम योगदान रहा है। यह प्रदेश नई बुलंदियों को छुए, यही कामना है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी नागरिकों को आत्मीय बधाई! देवों के आशीर्वाद से धन्य यह पावन धरा विकास एवं जनकल्याण के पथ पर अविराम गतिमान रहे और सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि व आनंद में वृद्धि होती रहे, यही कामना करता हूं।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com