Sawan 2022 : शिव भक्तों को पवित्र श्रावण मास की नेताओं ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

Sawan 2022 : समस्त शिव भक्तों व श्रद्धालुओं को पवित्र श्रावण मास की देश के कई नेताओं ने ट्वीट के जरिए प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
शिव भक्तों को पवित्र श्रावण मास की नेताओं ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
शिव भक्तों को पवित्र श्रावण मास की नेताओं ने दी हार्दिक शुभकामनाएंSocial Media

Sawan 2022 : भगवान शिव शंकर की उपासना के पवित्र महीने 'श्रावण मास' की शुरुआत आज 14 जुलाई को हो गई है, श्रावण मास में समस्त शिव भक्त व श्रद्धालु देवों के देव महादेव भोलेनाथ की भक्ति में डूबेंगे एवं तमाम शिव मंदिरों में लोगों की भीड़ नजर आएगी। तो वहीं, आज समस्त शिव भक्तों व श्रद्धालुओं को पवित्र श्रावण मास की देश के कई नेताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

CM योगी ने दी श्रावण मास की अनंत शुभकामनाएं :

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर श्रावण मास की शुभकानाएं दी और अपने संदेश में लिखा- देवों के देव महादेव जी का अति प्रिय पावन 'श्रावण मास' आज से प्रारंभ हो रहा है। सभी प्रदेश वासियों व असंख्य श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा हम सभी पर बनी रहे। सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो। जय भोलेनाथ!

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए अपने संदेश में लिखा- आप समस्त प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रदेश सरकार समस्त शिव भक्त कांवड़ियों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करती है।

सचिन पायलट ने दी श्रावण मास की शुभकामनाएं :

भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण मास की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन माह आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति लाए और भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा एवं आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे, यही मेरी कामना है।

दूरसंचार और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री सचिन पायलट

देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन एवं पवित्र माह ‘श्रावण मास’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा भोलेनाथ की कृपा से सभी प्राणियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सद्भाव का वास हो। समस्त जगत का कल्याण हो। ‘हर हर महादेव’

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co