Chhath Mahaparv 2021: छठ महापर्व पर राष्‍ट्रपति समेत इन नेताओं ने दी बधाई-शुभकामनाएं

Chhath Mahaparv 2021: सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ की देश के राष्‍ट्रपति प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं का शुभकामनाएं एवं बधाई दीं...
छठ महापर्व पर राष्‍ट्रपति समेत इन नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं
छठ महापर्व पर राष्‍ट्रपति समेत इन नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएंPriyanka Sahu -Re

Chhath Mahaparv 2021: सूर्य भगवान और छठी मैय्या की पूजा का विशेष पर्व छठ पूजा आज 10 नवंबर को बिहार, झारखंड समेत देश के हर हिस्से में मनाई जा रही है। सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ को छठी मैय्या को साक्षी मानते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और छठ के पर्व में 36 घंटे का निर्जल व्रत रखा जाता है। इसका व्रत और पूजन सबसे कठिन व्रत माना जाता है। छठ महापर्व के इस अवसर पर देश के राष्‍ट्रपति प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं का शुभकामना एवं बधाई संदेश आया है।

छठ महापर्व पर राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री का शुभकामना संदेश :

सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा- सूर्योपासना के महापर्व छठ की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। छठी मइया हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य प्रदान करें।

छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य‌ व‌‌ जल पर हमारी निर्भरता‌ को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्‍योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविदं

समस्त देशवासियों को सूर्य आराधना के महापर्व 'छठ पूजा' की हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करें। जय छठी मैया!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाए। अपने प्रकाश से अंधकार को मिटाने वाले सूर्यदेव और छठी मैया से सभी के सुख, शांति, वैभव एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा

राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने दी बधाई तथा शुभकामनाएं :

भगवान सूर्य की आराधना के महापर्व 'छठ' की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं। सामाजिक समरसता का प्रतीक यह अलौकिक अनुष्ठान मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के पर्व पर छठी मईया से विश्व-कल्याण की प्रार्थना है। जय छठी मईया!

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

सूर्य हमारी पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। सूर्योपासना एवं लोक आस्था का महापर्व छठ मनुष्य को जीवनदायिनी प्रकृति के साथ जोड़ता है। आज शाम और कल सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न होगी। हमारी कामना है कि सूर्यदेव और छठी मईया सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

लोक आस्था एवं सूर्य देव की उपासना के पावन पर्व "छठ पूजा" की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व है। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। मैं सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल

लोक आस्था के 4 दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर शुभकामनाएं। यह आत्मानुशासन का पर्व है। लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

इन नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं :

सूर्य का अर्घ्य छठी माँ का शुभ आशीष व परिवारजनों का साथ… छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

समूचे देशवासियो को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई। भगवान सूर्य आपकी मनोकामना पूर्ण करे।

लालू प्रसाद यावद

आस्था के 'महापर्व' छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य देव की ऊर्जा एवं मां छठ की असीम कृपा से हम सभी का जीवन ज्योतिर्मय रहें तथा चहुंओर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो, ऐसी मेरी कामना है।

वसुधंरा राजे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com