हिमाचल दिवस
हिमाचल दिवस Social Media

हिमाचल दिवस पर देवभूमि के निवासियों के लिए नेताओं का आया शुभकामना संदेश

हिमाचल प्रदेश का आज स्थापना दिवस है, इस मौके पर हिमाचल दिवस पर देवभूमि के समस्त निवासियों को मुख्‍यमंत्री समेत कई नेताओं ने हार्दिक शुभकामनाओं का संदेश ट्वीट के माध्‍यम से साझा किया।

हिमाचल दिवस 2022 : प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तथा वीरों एवं देवों की भूमि “हिमाचल प्रदेश” का आज 15 अप्रैल को स्थापना दिवस है, इस मौके पर पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री समेत कई नेताओं ने हिमाचल की समस्त जनता को हार्दिक शुभकामनाओं का संदेश ट्वीट के माध्‍यम से साझा किया है।

प्रदेश की देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई :

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा- "हिमाचल दिवस" के अवसर पर प्रदेश की देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो वीरों तथा देवी-देवताओं की इस भूमि पर जन्म मिला है। इस पुण्य धरा को विकास की दृष्टि से संवारने हेतु हमारी सरकार समर्पणभाव से कार्य रही है।

हिमाचल दिवस के अवसर पर देवभूमि के सभी निवासियों को शुभकामनाएं देता हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में जयराम ठाकुर जी की सरकार नैसर्गिक सौंदर्य व अध्यात्म की भूमि हिमाचल की संस्कृति को संजोने के साथ राज्य को विकास में अग्रणी बनाने हेतु सेवाभाव से कार्य कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

देवभूमि के निवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई। इस अवसर पर मैं समस्त हिमाचलवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूँ।

हिमाचलवासियों के लिए CM केजरीवाल की शुभकामनाएं :

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचलवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में लिखा- “हिमाचल दिवस” की सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। हमें मिलकर हिमाचल को तरक़्क़ी के रास्ते पर लेकर जाना है ताकि हिमाचल में रहने वाले हर परिवार का जीवन खुशहाल हो सके।

'हिमाचल दिवस' की समस्त हिमाचल वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह देवभूमि सदैव प्रगति पथ पर गतिमान रहे।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

हिमाचल दिवस पर देवभूमि हिमाचल की समस्त जनता को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु बदरी एवं बाबा केदार से प्रार्थना करता हूं कि विकास समृद्धि एवं खुशहाली की राह पर हिमाचल सदैव आगे बढ़ता रहे।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

अलौकिक सौंदर्य से परिपूर्ण देवभूमि हिमाचल प्रदेश के समस्त नागरिकों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के कुशल नेतृत्व में राज्य विकास के नित नए आयाम स्थापित करे, राज्य में सुख-समृद्धि बनी रहे, ऐसी कामना करता हूँ।

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- देवभूमि के वासियों को हिमाचल प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक छटा के साथ सांस्कृतिक विरासत को समेटे ये प्रदेश भारत में अनूठा ही स्थान रखता है।

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह प्रदेश सदैव उन्नति करें और निरन्तर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहें यही कामना है।

किरण रिजिजू

हिमाचल दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हिमाचल, अपने पर्यटन स्थलों के कारण पूरे विश्व में सुप्रसिद्ध है। केंद्र सरकार और CM जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार, प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com