Navy Day 2021: भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम कर PM समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Navy Day 2021: भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर जवानों को बधाई दी है।
भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम कर PM समेत इन नेताओं ने दी बधाई
भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम कर PM समेत इन नेताओं ने दी बधाईSocial Media

Navy Day 2021: भारत के इतिहास में आज की तारीख कुछ इस तरह शुमार है और ये दिन देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा माना जा है। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में आज ही के दिन 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना के जांबाजों ने पकिस्तान को धूल चटाई थी, तभी से भारतीय नौसेना की जीत के जश्न व भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम करने के लिए 'नेवी डे' मनाया जाता है। आज नौसेना दिवस है, इस खास मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व रक्षामंत्री समेत कई नेताओं ने जवानों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा :

नौसेना दिवस 2021 के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जवानों को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा- नौसेना दिवस पर सभी नौसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई। समुद्री सुरक्षा की रक्षा करने और समुद्र में हमारे हितों की रक्षा करने के अलावा, हमारी नौसेना ने COVID-19 संबंधित संकटों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतवासी आपकी सेवा के लिए आभारी रहेंगे।

"शं नो वरुण:" नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना के अधिकारियों, नौ सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और आप सभी के परिजनों के उज्ज्वल, सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की कामना करता हूं।

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा-

नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने जवानों को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में भारतीय नौसेना की सराहना की और कहा कि, "नौसेना दिवस की बधाई। हमें भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है। हमारी नौसेना को इसकी व्यावसायिकता और उत्कृष्ट साहस के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे संकट की स्थिति को कम करने में हमारे नौसेना के जवान हमेशा सबसे आगे रहे हैं।"

गृहमंत्री शाह ने दी नौसेना कर्मियों को बधाई :

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा- नौसेना दिवस के विशेष अवसर पर हमारे बहादुर भारतीय नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई। भारत के समुद्री हितों को सुरक्षित रखने और नागरिक आपात स्थितियों के दौरान देशवासियों की मदद करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्र को हमारे बहादुर नौसेना बल पर गर्व है।

भारतीय नौसेना के हमारे सभी साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की बधाई। भारतीय नौसेना हमारे तटों की सुरक्षा और आपदाओं के दौरान देश की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारत को हमारे बहादुर नौसेना कर्मियों पर गर्व है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

1971 के युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के साहसी 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' की स्मृति में इस विशेष दिन पर, इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं जो समुद्री सुरक्षा के माध्यम से हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना जारी रखते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा हेतु सेवारत सभी जल प्रहरियों के शौर्य को कोटिशः नमन। आप सभी को 'भारतीय नौसेना दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र की सेवा व रक्षा हेतु आपकी अटूट प्रतिबद्धता, वीरता व साहस पर हम सभी को गर्व है। जय हिंद!

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं। नौसेना अत्यंत साहस और समर्पण के साथ हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा कर रही है। राष्ट्र अपने कर्मियों द्वारा असंख्य बलिदानों के लिए बल का ऋणी है।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com