हरियाणा के CM मनोहर खट्टर को PM मोदी समेत कई नेताओं ने बर्थडे किया विश
हरियाणा, भातर। हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज 5 मई को जन्मदिन है, इस खास दिन पर उन्हें जम्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों को ताता लगा हुआ है। CM मनोहर लाल खट्टर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी समेत कई नेताओं ने ट्वीट के जरिए बर्थडे विश किया है।
CM खट्टर को PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई :
PM नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट साझा कर लिखा- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी को जन्मदिन की बधाई। वह हरियाणा की प्रगति और यहां के लोगों को सशक्त बनाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं। वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।
इन नेताओं व मुख्यमंत्रियों ने भी दी CM खट्टर को बर्थडे की बधाई-
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं... ईश्वर से आपकी दीर्घायु और स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना करता हूँ...
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और प्रफुल्लित जीवन की कामना करता हूँ।
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला
सरल-सहज एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी, हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय मा0 मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की दिशा में सराहनीय कार्य कर समाज में नई मिसाल कायम करने वाले, हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
लोकप्रिय जननेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की कामना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।