National Voter Day पर मतदाताओं के लिए नेताओं का बधाई संदेश
National Voter Day पर मतदाताओं के लिए नेताओं का बधाई संदेश Social Media

National Voter Day पर मतदाताओं के लिए नेताओं का बधाई संदेश, इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

National Voter Day: लोकतांत्रिक देश में सरकार बनाने में मतदाताओं की अहम भूमिका होती है। इस मौके पर तमाम नेताओं ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

National Voter Day: आज 25 जनवरी को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, लोकतांत्रिक देश में सरकार बनाने में मतदाताओं की सबसे बड़ी और अहम भूमिका होती है, क्‍योंकि नागरिकों को मिले मतदान के अधिकार से ही एक लोकतांत्रिक देश की नींव मजबूत और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है। ऐसे में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर देश के सम्मानित मतदाताओं के लिए नेताओं का बधाई व शुभकामना संदेश आया है।

यह है राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम :

भारत निर्वाचन आयोग, 25 जनवरी 2023 को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है और इस साल 2023 के राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम, 'वोटिंग बेमिसाल है, मैं अवश्य वोट देता हूं।' है। हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। साथ ही यह दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य लोगों को अपने मतदान के प्रति जागरुक करना और निष्पक्ष होकर मतदान करने को लेकर प्रेरित करना भी है। भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 1950 में हुई, जिसके 61वें स्थापना वर्ष 25 जनवरी 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का फैसला लिया गया और तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने इसकी शुरुआत की थी।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर लिखा- आप सभी को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' की हार्दिक बधाई। मतदान हम सभी का अधिकार एवं कर्तव्य है। आइए, इस अवसर पर शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जन-जागरण हेतु संकल्पित हों। इस वर्ष मतदाता बनने वाले समस्त युवा साथियों का अभिनंदन एवं स्वागत!

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर लिखा- राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएँ। यह अवसर लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार को, मतदाता बनकर सशक्त करने का है। राष्ट्रहित में सजग व जागरुक बनकर अपने मत का उपयोग करने का संकल्प लें एवं दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

सभी देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत का लोकतंत्र निरंतर परिपक्व हो रहा है, इसमें सबसे बड़ी भूमिका प्रत्येक नागरिक के द्वारा दिए जाने वाले मत का है। सदैव अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूँ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। मतदाता दिवस संवैधानिक मूल्यों का जश्न मनाता है और एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए अपने मतदान अधिकारों का उपयोग करने के लिए नागरिकों की जिम्मेदारी को रेखांकित करता है। मैं युवाओं से इस दिशा में जागरूकता फैलाने की अपील करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मतदाता हमारे लोकतंत्र की ताकत हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करती है कि हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली जीवंत और सहभागी बनी रहे।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

देश एवं प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं को 'राष्ट्रीय मतदाता' दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

समाजवादी पार्टी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी नागरिकों को बधाई! आइए हम अपने वोट की शक्ति का एहसास करने और अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें। चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और मतदाता के अनुकूल बनाने के लिए मैं चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करता हूं।

पीयूष गोयल

राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोगों की अपनी नियति स्वयं निर्धारित करने की शक्ति की पुष्टि करता है। हाल के दिनों में हमारी संस्थाओं पर एक ठोस हमला हुआ है, और यह सुनिश्चित करना हमारा गंभीर कर्तव्य है कि उनकी स्वतंत्रता बरकरार रहे, ताकि लोकतंत्र सही मायने में फल-फूल सके।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co