राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर राहुल-प्रियंका ने किया नमन
राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर राहुल-प्रियंका ने किया नमन Social Media

राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर राहुल-प्रियंका ने वीर भूमि पर किया नमन व PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की 78वीं जयंती के मौके पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। तो वहीं PM समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली, भारत। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज 20 अगस्त को 78वीं जयंती है। इस मौके पर उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है, तो वहीं प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वीट के जरिए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे व अन्य नेता भी वहां पर मौजूद थे।

राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उनके समाधि स्थल वीर भूमि पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे व अन्य नेता भी मौजूद रहे। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट जारी करते हुए राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर PM मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- मैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

राहुल गांधी ने भावुक अंदाज में राजीव गांधी को किया याद :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज इस भावुक अंदाज में अपने पिता राजीव गांधी को याद किया है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो साझा किया और लिखा, "पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।"

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वीडियो किया ट्वीट-

तो वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।

78वीं जयंती पर एक ऐसे नेता को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने 21वीं सदी में भारत के लोकतंत्र को आगे बढ़ाते हुए बदल दिया। एक नेता जो अपनी करुणा, मानवतावाद, आधुनिक विचारों और तकनीकी कौशल के लिए जाना जाता है, जो बेहतर के लिए परिवर्तन की शुरुआत करता है। आप भारत के दिलों में रहेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला

इसके अलावा इन नेताओं ने भी ट्वीट के जरिए राजीव गांधी को याद किया और श्रद्धांजलि-

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co