विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की रक्षा के लिए नेताओं ने दिया यह संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 पर देश के कई नेताओं ने अपने-अपने राज्‍य में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ये संदेश दिया...
विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस Social Media

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 : पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में हर साल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' (World Environment Day) मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इस मौके पर देश के तमाम नेताओं ने पेड़ लगाए हैं, साथ ही यह विशेष संदेश दिया है।

पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रपति का संदेश :

विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम सतत विकास को बढ़ावा देकर और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का जवाब देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने ग्रह की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें। मैं सभी देशवासियों से ग्रह को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाने का आग्रह करता हूं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

गोरखपुर मंदिर परिसर की गौशाला में सीएम योगी ने किया पौधारोपण :

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर की गौशाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया।

'विश्व पर्यावरण दिवस' की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, आज हम सभी सृष्टि तथा समस्त प्राणियों के हितार्थ पर्यावरण के संरक्षण के प्रति संकल्पित हों। प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का प्रण लेकर विश्व-कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए हम सभी अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए कम से कम एक छोटा कदम उठाने का संकल्प लें। सरल प्रथाओं का पालन करें- प्लास्टिक का एकल उपयोग न करें, पानी का संरक्षण करें, पेड़ लगाएं और सार्वजनिक परिवहन चुनें। केवल एक पृथ्वी है और हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आप समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकृति को हमारी संस्कृति में माँ की उपमा प्रदान की गई है, जो हमारे लिए सदैव पूज्यनीय है। आइए, इस अवसर पर हम सभी प्रकृति से प्रेम करते हुए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्पित हों।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी का संदेश :

हमारे पास केवल एक पृथ्वी है। आज और हर दिन, जश्न मनाएं, रक्षा करें और हमारे ग्रह को बहाल करने में मदद करें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

विश्व पर्यावरण दिवस जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए हमारे पर्यावरण का संरक्षण अनिवार्य हो गया है।विश्व पर्यावरण दिवस 2022 पर, मैं अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हूं और सभी से इस दिशा में अपना योगदान देने का आग्रह करता हूं।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा

सनातन संस्कृति के मूल में सदा से प्रकृति के संरक्षण व उसके प्रति आदर की परंपरा रही है। इसी दिशा में मोदी सरकार भी पर्यावरण संरक्षण से समझौता किए बिना देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रही है। 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर हम सभी स्वच्छ व हरित पृथ्वी के अपने संकल्प को दोहरायें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

वर्तमान में पर्यावरण असंतुलन के कारण ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसका परिणाम असामान्य मौसम व प्राकृतिक आपदाओं के रूप में हमारे सामने है। धरती के पर्यावरण को बचाने के लिए हम सबको प्रयास करने होंगे तभी हमारा अस्तित्व सुरक्षित रह पाएगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

बता दें कि, पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी, 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com