Arun Jaitley 2nd Death Anniversary: तमाम नेताओं ने अरुण जेटली का स्मरण कर नमन किया

Arun Jaitley 2nd Death Anniversary: अरुण जेटली की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें भाजपा के तमाम नेताओं ने स्मरण कर नमन किया व श्रद्धांजलि दी।
Arun Jaitley 2nd Death Anniversary: तमाम नेताओं ने अरुण जेटली का स्मरण कर नमन किया
Arun Jaitley 2nd Death Anniversary: तमाम नेताओं ने अरुण जेटली का स्मरण कर नमन किया Syed Dabeer Hussain - RE

Arun Jaitley 2nd Death Anniversary : भाजपा के वरिष्ठ एवं जनप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, ओजस्वी वक्ता, पद्मविभूषण से सम्मानित स्वर्गीय अरुण जेटली की आज दूसरी पुण्यतिथि है। वर्ष 2019 में आज की तारीख (24 अगस्‍त) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली इस दुनिया को अलविदा कह चले थे, जिन्हें आज पूरा 2 साल हो गया है। आज अरुण जेटली की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें भाजपा के तमाम नेताओं ने स्मरण कर नमन किया है।

अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर नेताओं के ट्वीट संदेश :

रुण जेटली जी एक प्रखर वक्ता, प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ होने के साथ एक सर्वप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने अद्भुत राजनीतिक कौशल से भारतीय राजनीति में अविस्मरणीय योगदान दिया। संगठन व देश के प्रति उनका समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा अतुलनीय थी। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर नमन करता हूँ।

गृह मंत्री अमित शाह

दूरदर्शी नेता, पद्म विभूषण से सम्मानित, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व श्री अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। राष्ट्र निर्माण में आपकी जनकल्याणकारी नीतियों व कार्य योजनाओं का योगदान सराहनीय है। आपका नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

अरुण जेटली जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन। वे एक प्रतिष्ठित वकील, सक्षम प्रशासक और एक उत्कृष्ट सांसद थे। अरुणजी राजनीति और नीति की गहरी अंतर्दृष्टि और बुद्धिमान समझ वाले बुद्धिजीवी थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, मूर्धन्य विद्वान, पद्म विभूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र-निमार्ण हेतु आपके द्वारा किए गए प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कभी न भुलाए जाने वाला व्यक्तित्व … बहुमुखी प्रतिभा का धनी व्यक्तित्व … श्री अरुण जेटली जी को विनम्र श्रद्धांजलि।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

पद्म विभूषण अरुण जेटली जी को स्मृति दिवस पर विनम्र अभिवादन।

नितिन गडकरी

बताते चलें कि, अरुण जेटली का पूरा नाम अरुण महाराज किशन जेटली था। साल 1952 में जन्मे अरुण जेटली (Arun Jaitley) का राजनीतिक करियर दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। अरुण जेटली का सफर बीजेपी के अग्रणी नेता बनने से लेकर वित्त मंत्री की कुर्सी तक पहुंचकर खत्म हुआ, 66 साल की आयु में 24 अगस्त, 2019 को नई दिल्ली में निधन हो गया था, वे कैंसर की बीमारी से भी पीड़ित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co