स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नेताओं ने स्मरण कर उन्‍हें नमन किया
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नेताओं ने स्मरण कर उन्‍हें नमन किया Social Media

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नेताओं ने स्मरण कर उन्‍हें नमन किया व राष्ट्रीय युवा दिवस की दी शुभकामनाएं

स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर देश के PM सहित कई नेताओं ने उन्‍हें नमन किया और देशवासियों को युवा दिवस की शुभकामनाएं दी...

दिल्‍ली, भारत। युवा संन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगंध विदेशों में बिखेरने वाले युग प्रवर्तक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी, जिन्‍होंने देश में चेतना जगाने का काम किया, उन्‍हें आज 12 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री सहित कई दिग्‍गज नेताओं ने शत्-शत् नमन कर याद किया है। आज भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्वभर में दिग्विजय कराने वाले स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें याद करते हुए ट्वीट के जरिए नमन करते हुए लिखा- स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

पूरे विश्व को सनातन संस्कृति के दीप से प्रकाशित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन व देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएं। राष्ट्रनिर्माण के लिए स्वामी जी ने अपने विचारों से युवाओं को राष्ट्रवाद,अध्यात्म व कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण और नमन करता हूँ। उन्होंने भारत की प्रतिष्ठा न केवल पूरे विश्व में बढ़ाई बल्कि भारतवासियों के भीतर भी एक नये आत्मविश्वास का संचार किया। उनके विचार हमें एक स्वाभिमानी, सशक्त और समृद्ध नए भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

युग प्रवर्तक,अद्वितीय चिंतक श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी ने माँ भारती के गौरव और भारतीय दर्शन के प्रकाश से संपूर्ण विश्व को आलोकित करने का अद्भुत काम किया है। आज उनकी जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ। आप सदैव समस्त देशवासियों की प्रेरणा बने रहेंगे। 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

युग प्रवर्तक, महान विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जयंती दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी

'गर्व से कहो- हम हिंदू हैं।' सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी, युवाओं के आदर्श, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सभी युवा साथियों को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ के लिए यह सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

धर्म-संस्कृति का प्रसार करते हुए विश्व को सद्भावना व शांति का संदेश देने वाले युवाओं के मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती पर कोटि-कोटि नमन। आइये राष्ट्रीय युवा दिवस पर उनके द्वारा दर्शाए गए जीवन निर्माण, मानवता व चरित्रगठन के मार्ग को आत्मसात कर देश निर्माण का संकल्प लें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

महान विचारक व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं देश की युवाशक्ति को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा युवाओं से आग्रह है कि वे स्वामी जी के आदर्श मूल्यों व विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण मे अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

सचिन पायलट

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com