देश की बागडोर संभालने वाले प्रथम PM नेहरू जी को नेताओं का सादर नमन
देश की बागडोर संभालने वाले प्रथम PM नेहरू जी को नेताओं का सादर नमनSocial Medi

देश की बागडोर संभालने वाले प्रथम PM नेहरू जी को नेताओं का सादर नमन

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: युगपुरुष, भारत रत्न, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वीट संदेश जारी किया।

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: स्वतंत्र भारत के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की आज 14 नवंबर को जयंती है, पूरा देश याद कर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।साथ ही हर साल देश में इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, बाल दिवस 14 नवंबर का दिन देश के बच्चों को समर्पित है।ताे वहीं, श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी व अन्य कांग्रेस नेताओं ने शांतिवन पहुंचकर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

PM मोदी ने जवाहर लाल नेहरू को किया नमन :

युगपुरुष, भारत रत्न, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वीट संदेश जारी किए है।

हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

बच्चों से विशेष प्रेम और स्नेह रखने वाले, विपरीत परिस्थितियों में भी एक आधुनिक भारत के निर्माण की नींव तैयार करने वाले, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन "बाल दिवस" पर सभी बच्चों और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। स्वतंत्रता के पश्चात अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व दूरदर्शिता से सभी चुनौतियों को पार कर एक सशक्त, समृद्ध, आधुनिक व प्रगतिशील भारत के निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

सचिन पायलट

राहुल गांधी ने किया ट्वीट :

ताे वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- “कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है।” पं नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, 'हिन्द के जवाहर' की भारत माता की रक्षा के लिए।

पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान विचारक, दूरद्रष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। उन्होंने ही आईआईटी, आईआईएम, आईसीएआर, इन्कोस्पार (इसरो) जैसे आधुनिक शिक्षा के मन्दिरों की नींव रखी, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

भारत में धर्मनिरपेक्षता की पुरजोर वकालत करने वाले, वैज्ञानिक व सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने वाले, आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के बच्चों के चाचा नेहरू, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती पर उन्हें नमन।

रणदीप सिंह सुरजेवाला

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।

नीतिन गडकरी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co