JP Nadda Birthday: PM मोदी समेत कई नेताओं ने जेपी नड्डा को बर्थडे विश किया

JP Nadda Birthday: BJP के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी संभाल रहे जेपी नड्डा का आज जन्‍मदिन है, इस अवसर पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने ट्वीट के जरिए उन्‍हें बधाई दी है...
PM मोदी समेत कई नेताओं ने जेपी नड्डा को बर्थडे विश किया
PM मोदी समेत कई नेताओं ने जेपी नड्डा को बर्थडे विश किया Social Media

JP Nadda Birthday: विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल 'भारतीय जनता पार्टी' (BJP) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी संभाल रहे जेपी नड्डा का आज 2 दिसंबर को जन्‍मदिन है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने ट्वीट के जरिए उन्‍हें बर्थडे विश किया है।

PM मोदी ने JP नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई :

भाजपा अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की बधाई। वह पार्टी को प्रेरक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव भी है जिसके लिए उनकी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है। वह दीर्घ जीवन व्यतीत करे।

JP नड्डा ने PM की शुभकामना का जताया आभार :

आपकी शुभकामनाओं के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार । मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि आपके मार्गदर्शन में देश और पार्टी की सेवा करने का अवसर मिला। आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प हमें हमेशा अपने राष्ट्र और उसके लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करता है।

इन नेताओं ने भी JP नड्डा को बर्थडे किया विश :

BJP के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके परिश्रम, कर्मठता व संगठन कौशल से पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भाजपा के कर्मठ राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमान JP नड्डा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। देश और दल के विकास में नड्डाजी का अप्रतिम योगदान रहा है। वे बड़े धैर्य और परिश्रम के साथ संगठन को नई शक्ति और युक्ति दे रहे हैं। उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो, यही कामना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जनप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक BJP के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री JP नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें एवं आपको समृद्ध एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री JP नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं, बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुशल राजनीतिज्ञ, ओजस्वी वक्ता और हम सभी के मार्गदर्शक श्री जेपी नड्डा जी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

हमारे नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में, हम गोवा के लोगों के लिए बड़े उत्साह के साथ काम करना जारी रखते हैं।

गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सांवत

महाराष्‍ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट कर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा को जन्‍मदिन की बधाई दी है-

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com